Kolkata : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (टीएमसीपी) की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष को समन जारी किया है. जांच एजेंसी ने सायोनी घोष को 30 जून को पूर्वाह्न 11 बजे कोलकाता स्थिति ईडी ऑफिस में पेश होने को कहा है. ईडी ने उन्हें अपने साथ कुछ दस्तावेज लाने को कहा है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है. (पढ़ें, रुबिका">https://lagatar.in/rubika-pahadin-murder-case-aamir-mahtab-and-gulera-get-bail-from-hc/">रुबिका
हत्याकांड : आमिर, महताब और गुलेरा को HC से बेल, थाना में रोज लगानी होगी हाजिरी)
: दो से पांच साल के बीच के 8,781 आपराधिक मामले लंबित [wpse_comments_template]
हत्याकांड : आमिर, महताब और गुलेरा को HC से बेल, थाना में रोज लगानी होगी हाजिरी)
अभिषेक बनर्जी से भी ई़डी ने पूछताछ के लिए बुलाया था
अधिकारी के अनुसार, शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान सायोनी घोष का कई बार नाम आया. जांच के दौरान ईडी को कई सौदों में एक आरोपी के साथ सायोनी घोष की संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं. बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया था. घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के आरोप में अबतक बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी दोस्त अर्पिता मुखर्जी और शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-8781-criminal-cases-pending-between-two-five-years/">झारखंड: दो से पांच साल के बीच के 8,781 आपराधिक मामले लंबित [wpse_comments_template]
Leave a Comment