Search

 
 
 

हजारीबाग: ऑटो की चपेट में आने से स्कूली छात्र की मौत

 
Hazaribagh: विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया नवादा शाखा के पास ऑटो की चपेट में आने से स्कूली छात्र अली रजा (6) पिता इंतखाब अहमद की मौत हो गई. रजा नवादा आजाद नगर के भोंडामुर्गी का रहने वाला था. घटना गुरुवार दोपहर की है. गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में शव को सड़क पर रखकर विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा. ग्रामीण फरार ऑटो चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे बीडीओ अखिलेश कुमार तथा प्रभारी थाना प्रभारी सागेन मुर्मू ने समझा बुझाकर यातायात बहाल कराया. परिजनों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार मदद दिलाने का भरोसा दिया गया है. इस हादसे में एक बच्ची भी घायल हुई है. जिसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही