Search

 
 
 

बाइक-स्कूटी से स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों से स्कूल वसूलेगा जुर्माना

 
  • सांसद के सुझाव पर बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने उठाया कदम
Ranchi: सांसद संजय सेठ की पहल पर जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाया है. रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने जिले के सभी क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी किया है. स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थ बेचने वालों पर सख्ती बरतने, स्कूल के टाइम पर छात्रों को डैम और जलाशयों के आसपास जाने पर रोकने और नाबालिक बच्चों को सख्ती से बाइक चलाने से रोकने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें – चीनी">https://lagatar.in/chinese-president-xi-jinping-house-arrest-did-the-coup-happen-subramanian-swamy-said/">चीनी

राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाउस अरेस्ट…तख्तापलट हुआ क्या? सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, रहस्य से पर्दा उठना चाहिए

...ताकि बच्चों का बचपन सुरक्षित रहे

28 अगस्त को सांसद ने इसे लेकर डीसी को पत्र लिखा था. उन्होंने कहा था कि हाल के दिनों में धुर्वा डैम में बच्चों के डूब कर मरने की घटना बढ़ी है. उन्होंने सुझाव दिया था कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए सभी स्कूलों में सभी विषय के क्लास में हाजिरी बनाने की व्यवस्था की जाए. स्कूलों के आसपास नशीले पदार्थ बेचने वालों से सख्ती से निपटा जाए. अगर डैम और तालाबों के आसपास स्कूल ड्रेस में बच्चे दिखें तो उनसे सख्ती बरती जाए. नाबालिग बच्चे तेजी से बाइक और स्कूटी चला रहे हैं. ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों से स्कूल प्रबंधन जुर्माना वसूले, ताकि बच्चों का बचपन सुरक्षित रहे. इसे भी पढ़ें – जेएससीए">https://lagatar.in/mock-drill-of-ats-at-jsca-stadium-freed-the-captives/">जेएससीए

स्टेडियम में एटीएस का मॉक ड्रिल, बंधक बनाये गये लोगों को कराया मुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही