Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: चास में स्कूली छात्राओं को साइबर सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को रामरुद्र उच्च विद्यालय, चास में छात्रा सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को रामरुद्र उच्च विद्यालय, चास में छात्रा सशक्तिकरण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया.

Uploaded Image

कार्यक्रम में पुरस्कार लेती छात्रा

कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, महिला अधिकारों एवं सामाजिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. साथ ही साइबर सुरक्षा विषय पर ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के उपाय बताए. 

 

छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई, ताकि वे स्वयं एवं अपने परिवार को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें.

 

छात्राओं की प्रतिभा एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्विज, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में जिला स्तर से मधु सिंह (एलएस), संध्या कुमार (एलएस), सुनीता कुमारी, अजीत कुमार, अमर कुमार (सीआरए, एवीए) उपस्थित रहे.

 

विद्यालय की ओर से शिक्षिका धर्मशीला सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग किया. सभी वक्ताओं ने छात्राओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाते हुए आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही