Search

 
 
 

साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा के स्कूलों में 1977 से ही शुक्रवार को मिल रहा अवकाश

 
Ranchi : जामताड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में मुस्लिम बहुल आबादी और उर्दू विद्यालयों में वर्ष 1977 से ही शुक्रवार को सरकारी अवकाश मिल रहा है. लेकिन यह बात अब सामने आयी है. यह कहना है सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का. पिछले दिनों मीडिया द्वारा यह खबर सामने लायी गयी कि साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा के सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह जुमे के दिन शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. जानकारी सामने आते ही रविवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रांची स्थित अपने आवास पर जिले के सभी शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) और सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) और क्लस्टर संसाधन केंद्र (सीआरसी) से जुड़े अधिकारियों की क्लास ली. इसे भी पढ़ें – बुंडू">https://lagatar.in/bundu-the-car-blew-up-due-to-the-collision-of-the-truck-the-accident-happened-in-ranchi-tat-four-lane/">बुंडू

: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, रांची टाट फोर लेन में हुआ हादसा

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का यहां कोई जगह नहीं  

मामले की जानकारी लेते हुए शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी स्कूलों में सरकार का आदेश चलेगा, न कि व्यक्ति विशेष का. उन्होंने मामले की रिपोर्ट अगले एक हफ्ते में देने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा, रिपोर्ट आने के बाद जो भी कार्रवाई होगी, की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने कहा, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का मेरे यहां कोई जगह नहीं है.

जो दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने स्वीकार किया है कि मामला पुराना है. लेकिन उनके संज्ञान में यह अब आया है, तो हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों से पूछा है कि वे बताएं कि जिले के कितने स्कूलों में ऐसा हो रहा है. विभाग के आला अधिकारियों से भी सभी 24 जिलों के स्कूलों में मिलने वाली अवकाश की रिपोर्ट मांगी गयी है. शिक्षा मंत्री ने कहा, जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – रांची:">https://lagatar.in/ranchi-commissioner-nitin-madan-kulkarni-brought-alive-the-setting-post-gave-hope-to-the-tribals/">रांची:

सेंटिंग पोस्ट को जीवंत कर गए कमिश्नर नितिन मदन कुलकर्णी, आदिवासियों में जगाई उम्मीद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही