Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के किशनगंज में भी रविवार को खुली रहती है स्कूल, मजहबी कारणों से शुक्रवार नहीं होती पढ़ाई

kishanganj : झारखंड के बाद अब बिहार में भी शुक्रवार को स्कूल बंद रहने का मामला सामने आया है. बिहार के किशनगंज जिले के 19 स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी रहती है. जब कि रविवार को पढ़ाई होती है. किशनगंज के लाइन उर्दू स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाइन कर्बला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशबथना, मध्य विद्यालय हालामाला और प्राथमिक स्कूल मोतिहारा वेस्ट समेत 19 स्कूल शामिल हैं. जहां रविवार को पढ़ाई और शुक्रवार को स्कूल बंद रहता है. जबकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं है. पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-28-rupees-rent-from-sairat-shops-then-3000-from-public-wah-re-government/">जमशेदपुर

: सैरात दुकानों से 28 रुपये किराया तो जनता से 3000, वाह रे सरकार
इसे भी पढ़ें - शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में

मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण यह परंपरा चली आ रही

जब इस मामले में शिक्षा विभाग से बात की गई तो बताया गया कि मुस्लिम बहुल इलाका होने के कारण यह परंपरा चली आ रही है. बता दें कि किशनगंज के ये सभी 19 स्कूल, उर्दू स्कूल या मदरसा नहीं हैं बल्कि सामान्य स्कूल हैं. वहीं लाइन उर्दू मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल झरना बाला साहा ने बताया कि स्कूल की स्थापना के बाद से ही शुक्रवार को अवकाश रहता है.शुक्रवार को नमाज अदा करने के नाम पर छुट्टी रहती है. वहीं शुक्रवार के बदले रविवार को पढाई करायी जाती है. इसे भी पढ़ें - बुंदेलखंड">https://lagatar.in/bundelkhand-expressway-the-road-was-washed-out-for-the-first-time-pm-modi-inaugurated-on-july-16-akhilesh-targeted/">बुंदेलखंड

एक्सप्रेस वे : पहली बारिश ही धंसी सड़क, 16 जुलाई को पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन, अखिलेश ने साधा निशाना

शिक्षा को जाति और धर्म से अलग रखना चाहिए

किशनगंज के पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा को जाति और धर्म से अलग रखना चाहिए.उन्होंने कहा कि शुक्रवार को स्कूल बंद करना उचित नहीं है. छात्रों के धर्म और उनकी आस्था के आधार छुट्टी देने से शिक्षा-व्यवस्था चौपट होगी. इसे भी पढ़ें - गया">https://lagatar.in/gaya-police-arrested-two-notorious-naxalites-recovered-many-items-including-ak-47/">गया

: पुलिस ने दो कुख्यात नक्सलियों को किया गिरफ्तार, एके-47 समेत कई सामान बरामद

इस संबंध में कोई सरकारी आदेश नहीं है 

इस मामले में किशनगंज के शिक्षा पदाधिकारी ने भी पुरानी परंपरा होने की बात कही.उन्होंने कहा कि शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को पढ़ाई के संबंध में कोई सरकारी आदेश नहीं है. उन्होंने कहा शुक्रवार को स्कूल को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वरीय अधिकारियों से बात की जायेगी. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-teacher-recruitment-scam-arrest-sword-hangs-on-ministers-partha-chatterjee-and-arpita-20-crore-cash-found-during-raids/">पश्चिम

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला : मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, छापेमारी के दौरान मिले है 20 करोड़ नकद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही