Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देशभर में जल्द खुलेंगे स्कूल, मॉडल तैयार कर रही है केंद्र सरकार

Advertisement
Advertisement
New Delhi : केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन कक्षाओं के लिए स्कूलों को क्रमबद्ध तरीके से खोलने के वास्ते एक मॉडल पर काम कर रही है. वायरस के नये ओमिक्रोन वेारिएंट के सामने आने के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गयी हैं. कोरोना वायरस महामारी के कारण, छात्र कुछ संक्षिप्त समय को छोड़कर लगभग दो वर्षों से ज्यादातर ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं.

अभिभावकों की मांग पर किया जा रहा है विचार

उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा, ``जैसा कि माता-पिता स्कूलों को खोलने की मांग कर रहे हैं, केंद्र सरकार कोविड से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है.`` कुछ अन्य राज्यों में भी इसी तरह की मांग की गई है, हालांकि अभिभावकों का एक अन्य वर्ग ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने के पक्ष में रहा है. महामारी विज्ञानी और सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ चंद्रकांत लहरिया और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की अध्यक्ष यामिनी अय्यर के नेतृत्व में माता-पिता के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर 1,600 से अधिक अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्कूलों को फिर से खोलने की मांग की गई थी. इसे भी पढ़ें- सिद्धू">https://lagatar.in/rahul-said-sidhus-question-who-will-be-the-cm-will-decide-by-asking-the-workers/">सिद्धू

के सवाल पर बोले राहुल – सीएम कौन होगा, कार्यकर्ताओं से पूछकर तय करेंगे बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान 2,86,384 कोरोना के नए मामले सामने आए जबकि 573 मरीजों की मोत हो गई. नये मामले सामने आने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 लाख 2 हजार 472 हो गई है. कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 16 फीसदी से बढ़कर 19.5 फीसदी हो गया है. पिछले चौबीस घंटे के दौरान 14 लाख 62 हजार 261 लोगों को कोरोना टेस्ट कराया गया. अब तक देश में 72 करोड़ 21 लोगों लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है. इसे भी पढ़ें-  शिक्षा">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-attended-the-budget-seminar-2022-23-organized-by-the-finance-department-in-the-context-of-hummer-apna-budget/">शिक्षा

की बेहतरी, पर्यटन विकास, कृषि में अधिक खर्च पर मिले सुझाव, CM ने कहा,’बजट के लिए मार्गदर्शक सलाह’
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही