Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में विज्ञान प्रतियोगिता, नौ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/18-bagbera-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> Jamshedpur: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा में शनिवार को संकुल स्तरीय विज्ञान प्रश्‍नमंच प्रतियोगिता तथा पत्र वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें बागबेड़ा संकुल के 9 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने किया.

प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/18-bagbera1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> प्रतियोगिता का आयोजन बाल वर्ग ( कक्षा 6 से 8) तथा किशोर वर्ग ( कक्षा 9 एवं 10) के दो वर्गों में हुआ. बाल वर्ग प्रश्‍नमंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदि बागबेड़ा को प्रथम तथा प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. किशोर वर्ग में भी बागबेड़ा प्रथम तथा बिरसानगर द्वितीय स्थान पर रहा, विज्ञान पत्रवाचन प्रतियोगिता में किशोर वर्ग में बिरसानगर प्रथम तथा बागबेड़ा द्वितीय, बाल वर्ग में बागबेड़ा प्रथम तथा बिरसानगर द्वितीय स्थान पर रहा. प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के अध्यक्ष अरविंद सिंह द्वारा प्रदान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विज्ञान शिक्षक कैलाश महतो, सुनील कुमार, शिव शंकर सिंह, उदित पांडे, विवेक भकत उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही