Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीयूजे में नवोदय विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया गया विज्ञान दिवस

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में मंगलवार को नवोदय विद्यालय के बच्चों के साथ विज्ञान दिवस मनाया गया. इस आयोजन का उद्देश्य युवा छात्रों के बीच वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देना और लड़कियों को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों को करियर के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करना था. नवोदय विद्यालय के लगभग 60 छात्रों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया.

 दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व बताया

कार्यक्रम की शुरुआत रसायन विज्ञान विभाग के प्रो एके पाढ़ी के स्वागत भाषण से हुई. प्रो माधेकर ने दिन के महत्व और सीवी रमन के बारे में जानकारी साझा की. एनर्जी इंजीनियरिंग विभाग के प्रो एसके समदर्शी ने दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व बताया. बताया कि कैसे इसने दुनिया में क्रांति ला दी है. प्रो मनोज कुमार ने विज्ञान में रुचि लेने और इस क्षेत्र में करियर बनाने पर जोर दिया. इस मौके पर छात्रों को विश्वविद्यालय की विज्ञान प्रयोगशालाओं और सुविधाओं, विशेष रूप से पर्यावरण विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग, जीव विज्ञान विभाग और भौतिकी विभाग को देखा, जहां छात्रो को विभिन्न उपकरणों के सजीव प्रयोगों और प्रदर्शनों को देखने का अवसर मिला. इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/police-destroyed-illegal-poppy-crop-planted-in-one-acre/">एक

 एकड़ में लगी अवैध पोस्ते की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही