Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीपीएस स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडलों में दिखी बच्चों की प्रतिभा

Koderma : झुमरी तिलैया के असनाबाद में स्थित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में राष्ट्रीय साइंस दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी में बच्चों ने अति उत्साह से प्रर्दशन करते हुए हाइड्रो पावर प्लांट, वाटर साइकिल, वोल्कानो, बजी वायर, वाटर फाउंटेन, फायर अलार्म, वाटर प्यूरिफिकेशन तथा अन्य कई मॉडल्स बनाए और सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल्स की सटीक व्याख्या करते हुए बताया कि किस प्रकार विज्ञान हमारे निजी जीवन में कार्य करता है. विद्यालय प्रबंधक तौफिक हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि किस तरह से हमारा देश पौराणिक काल में भी विज्ञान से उन्नत था. उन्होंने आचार्य सुश्रुत तथा आयुर्वेद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीवी रमन, एपीजे अब्दुल कलाम, होमी जहांगीर भाभा ही नहीं, बल्कि कई और वैज्ञानिक हुए, जिन्होंने सिर्फ भारत ही नहीं, अपितु संपूर्ण जगत को लाभान्वित किया है. इस प्रकार के प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ती है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए. इसे भी पढ़ें : MLA">https://lagatar.in/mla-dhullu-mahato-gets-bail-from-high-court-can-come-out-of-jail/">MLA

ढुल्लू महतो को हाईकोर्ट से मिली बेल, जेल से आ सकते हैं बाहर
इसके बाद स्कूल के प्राचार्या ने सभी मॉडल्स एवं बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि बच्चों की मेहनत सराहनीय है. उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान ग्रुप-H (साइमा परवीन) द्वितीय स्थान, ग्रुप-I (नुरुल हसन वारसी) तथा तृतीय स्थान ग्रुप-D (शाकिरा रफिक) ने प्राप्त किया. विजेता छात्रों को कप एवं विज्ञान की पुस्तक एवं पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में साइंस शिक्षक फिरोज आलम का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन तस्मया अख्तर ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सूफिया नेमत, शाहिस्ता परवीन, रचना सिन्हा, गरिमा सिन्हा, शिवम कुमार, रेणु शाह, मो. सोहेल, आमिर हमजा, सहमिला खातून, वीणा गोस्वामी, इमरान खान, मुस्कान परवीन, सुमंत भारती, रामावतर शर्मा एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहयोग किया. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-lobin-reached-the-assembly-with-a-stiletto-said-hemant-government-does-not-listen-to-us/">बजट

सत्र : बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे लोबिन, कहा- हेमंत सरकार हमारी नहीं सुनती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही