Search

 
 
 

फिरायालाल पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ पर विज्ञान प्रदर्शनी

 
Ranchi : फिरायालाल पब्लिक स्कूल की 25वीं वर्षगांठ पर विज्ञान प्रदर्शनी की श्रृंखला आयोजित की गयी. आयोजन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. सुचितांगशु चटर्जी ने बच्चों को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया. कला प्रदर्शनी में नर्सरी से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी हस्तकला का प्रदर्शन किया. विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए. विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बैंड ग्रुप ने कदम ताल और बैंड के मधुर धुन से किया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण, गीत और नृत्य आदि की प्रस्तुति हुई.

संस्थापक हरीश मुंजाल भी शामिल हुए

प्राचार्य प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक अभिव्यक्ति के गुण एवं नवाचार की क्षमता का विकास होता है, जो इनमें सर्वोन्मुख अभिवृद्धि करता है. विद्यालय के संस्थापक हरीश मुंजाल, शिक्षा निदेशिका सुषमा मुंजाल, चेयरमैन विपुल मुंजाल, डायरेक्टर अतुल मुंजाल, कनिष्ठ संकाय प्रभारी प्रेरणा, वरिष्ठ संकाय प्रभारी हनीत, अन्य विद्यालयों के प्राचार्य सहित अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षकगण कार्यक्रम में शामिल रहे.

विज्ञान प्रदर्शनी की झलकियां

विज्ञान प्रदर्शनी में इलेक्ट्रॉनिक गजेट्स, हाइड्रोलिक एनर्जी, ब्लूटूथ बेस्ड व्हेकिल्स, वेस्ट वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और वेस्ट आबजेक्ट मैनेजमेंट जैसे कई जीवन उपयोगी, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार से संबंधित कृतियां थी. रसायन विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने लाइव प्रयोग करके दिखाया वहीं जीवविज्ञान के बच्चों ने विषय से संबंधित कई प्रतिरूपों को प्रदर्शित किया. कुछ माइल्स जैसे डाइजेस्टिव सिस्टम को लाइव भी दिखाया जा रहा था, जिसे देखकर पाचन क्रिया की हरेक गतिविधियों को समझा जा सकता था. ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फिजिकल एजुकेशन से संबंधित कुछ खेलों के मैदान प्रतिरूपों का प्रदर्शन किया. वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने वर्ल्ड टाईम जोन को विभिन्न घड़ियों के माध्यम से दर्शाया और विषय से संबंधित प्रतिरूपों जैसे एक्सपोर्ट- इम्पोर्ट, शेयर मार्केट, स्टॉक एक्सचेंज आदि विषयों पर प्रदर्शनी लगायी. इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-seven-day-mahashivpuran-katha-at-shri-shyam-mandir-from-august-7/">रांचीः

श्री श्याम मंदिर में सात दिवसीय महाशिवपुराण कथा 7 अगस्त से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही