Search

सीएम हेमंत सोरेन से मिले वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम

Ranchi : वरिष्ठ वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर स्वदेशी तकनीक से विकसित आधुनिक कैंसर उपचार मशीन के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सीएम को बताया कि दुनिया के कई बड़े अस्पताओं में इस मशीन का इस्तेमाल हो रहा है और इसकी मदद से कैंसर का इलाज किया जा रहा है. सुब्रमण्यम बेंगलुरु स्थित पनाशिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अनुसंधान का काम कर चुके हैं.
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वैज्ञानिक जीभीके सुब्रमण्यम को बताया कि झारखंड सरकार कैंसर जैसी बीमारी की जांच व इलाज के लिए कोशिशें कर रही है. सरकार यह कोशिश कर रही है कि कैंसर मरीजों को झारखंड में ही सस्ता इलाज मिल सके. कैंसर मरीजों के लिए हमें बहुत कुछ करने की जरुरत है. ऐसे समय में कैंसर उपचार मशीन मरीजों के लिए वरदान जैसा है. इस दौरान विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही