Search

यूपी-बिहार में प्रचंड गर्मी, हीट स्ट्रोक से बलिया में 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, पटना व अन्य जिलों में 44 की जान गयी

LagatarDesk : उत्तर प्रदेश-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग त्राहिमाम हैं. यूपी के बलिया और पटना सहित अन्य जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में इन दोनों राज्यों में पिछले तीन दिनों में हीट स्‍ट्रोक से जान गंवाने वालों की संख्या 100 के करीब पहुंच गयी है. बलिया में हीट स्ट्रोक के कारण बीते 3 दिनों में 54 लोगों की मौत हुई है. वहीं पटना में पिछले 24 घंटे में गर्मी की वजह से 35 लोगों की जान चली गयी है. इसके अलावा बिहार के अन्य जिलों में भी 9 लोगों की मौत हुई है. (पढ़ें, न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/hollywood-actress-mary-milben-to-perform-at-pm-modis-events-in-new-york-and-washington/">न्यूयॉर्क

और वाशिंगटन में पीएम मोदी के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगी हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी मिलबेन)

तीन दिन में जिला अस्पताल में 400 मरीज हुए भर्ती

बता दें कि बलिया जिले सहित पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या और हीट स्ट्रोक के कारण मरने वालों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है. केवल बलिया जिला अस्पताल में तीन दिनों में (15, 16 और 17 जून) 400 मरीज भर्ती हुए हैं. सभी मरीजों को बुखार, सांस फूलने सहित कई शिकायतें थी. वहीं इन तीन दिनों में जिला अस्पताल में  54 मरीजों की जान भी गयी है. इसमें 15 जून को 23, 16 जून को 20 और 17 जून को 4 बजे शाम तक 11 मरीजों की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें : दक्षिणी">https://lagatar.in/southern-california-eight-injured-two-in-critical-condition-in-pool-party-shooting/">दक्षिणी

कैलिफोर्निया में पूल पार्टी के दौरान गोलीबारी, आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

पटना में 24 जून तक बंद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल

बता दें कि बिहारवासी भी प्रचंड गर्मी से परेशान है. ऐसे में इस भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिले में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूल 24 जून तक बंद कर दिया गया है. स्कूलों के अलावा, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है.  ये फैसला अधिक तापमान और विशेष रूप से दोपहर के वक्त पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लिया गया है. जिला प्रशासन ने ऐसा बच्चों के स्वास्थ्य और उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-being-an-excellent-school-future-of-students-in-darkness-know-how/">लातेहार

: उत्कृष्ट विद्यालय होने से सैकड़ों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में, जानिये कैसे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp