Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, नवजात की मौत समेत गढ़वा की दो खबरें पढ़ें एक साथ

Garhwa : गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा मोड़ के समीप मझिआंव से कांडी की ओर जा रही काले रंग की नई स्कार्पियो गाड़ी एक पेड़ में जाकर टकरा गई. हादसे में उसमें सवार 4 लोग घायल हो गए, जबकि एक 6 माह के नवजात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि स्कॉर्पियो गढ़वा से चलकर मझिआंव से कांडी की तरफ जा रही थी. इसी बीच बरडीहा पहाड़ी के ढलान में एक सूखे पेड़ से टकरा गई. जिससे हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के दारीदह गांव निवासी अजय कुमार सिंह लगभग 45 वर्ष, भीष्म नारायण सिंह लगभग 46 वर्ष, राहुल कुमार सिंह लगभग 35 वर्ष एवं बरडीहा थाना क्षेत्र के कुलहुआ गांव निवासी सुमित प्रजापति की पत्नी नीतू देवी घायल हो गई. वहीं नीतू देवी का 6 माह का नवजात की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को फोन किया. मगर एंबुलेंस खाली नहीं होने की वजह से एक बोलेरो से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया. सभी लोग बच्चे को भी अस्पताल लेकर इस उम्मीद में गये कि शायद वह जिंदा हो, मगर मिली जानकारी के अनुसार उसकी मौत हो चुकी थी. मिली जानकारी के अनुसार नई स्कॉर्पियो गाड़ी भीष्म नारायण सिंह की बताई जा रही है. इधर दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को पुलिस थाना ले गई.

पेयजलापूर्ति सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे : उमेश कश्यप  

[caption id="attachment_670212" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/28-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपते[/caption] भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने वार्ड नंबर 16 की जनता के साथ कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में पूरे नगर परिषद क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने की मांग की गई. उन्होंने कहा कि शहरी जलापूर्ति पाइप लाइन का कार्य 10 वर्षों से किया जा रहा है, जो कि अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है. सरकार के आला अधिकारी इसकी निगरानी तक नहीं कर रहे हैं. नगर परिषद क्षेत्र की सारी जनता पानी के लिए त्राहिमाम कर रही है. लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है. दूसरी ओर स्थानीय विधायक पेयजल स्वच्छता मंत्री विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं. 21 वार्ड में पाइप लाइन बिछाकर केवल 4, 5 वार्ड में पानी की सप्लाई की जा रही है, वह भी पूरी तरह से नहीं. उमेश कश्यप ने कहा कि हम सभी गढ़वा डीसी से मिलने गए थे, लेकिन डीसी के नहीं रहने के कारण कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर अविलंब पेयजल आपूर्ति कराने का आग्रह किए हैं. अगर पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हुई तो भाजपा नगर मंडल गढ़वा आंदोलन करने को बाध्य होगा. मौके पर उपस्थित उपेंद्र कुमार, राजन सोनी, छोटन कुमार, सोमनाथ कुमार सोनी, अजय कुमार, संजय कश्यप, रमेश कुमार अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जंगल">https://lagatar.in/read-three-news-of-latehar-together-including-the-burnt-skeleton-of-a-young-man-recovered-from-the-forest/">जंगल

से युवक का जला हुआ कंकाल बरामद समेत लातेहार की तीन खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही