Search

 
 
 

पूर्वी चंपारण: रक्सौल से दिनदहाड़े कबाड़ कारोबारी का अपहरण

 
East Champaran: कबाड़ कारोबारी का कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े अपरहरण कर लिया. घटना रक्सौल की है, जहां अपराधियों ने गन पॉइंट पर कन्हैया साह को एक गाड़ी में जबरन उठाकर चलते बने. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई. बताया जाता है कि रक्सौल के कोइरिया टोला वार्ड नंबर 24 निवासी कन्हैया की सैनिक रोड पर कबाड़ की दुकान है. सुबह करीब साढ़े सात बजे के करीब वे सैनिक रोड पर स्थित कबाड़ दुकान पर पहुंचे. वहां पर पहले से अपराधी घात लगाकर बैठे थे. उनके आते ही तीन-चार की संख्या में आए अपराधियों ने  हथियारों का भय दिखाकर कारोबारी का अपहरण कर लिया. अपराधी उन्हें गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर कन्हैया के परिजन दुकान पर पहुंचे. दुकान में काम करने वाले संजय राउत ने बताया कि सेठ ने  मुझे दुकान पर आने के लिए बोला था. इसलिए वे उनके आने से आधा घंटा पहले ही दुकान पर पहुंच गए थे. जैसे ही सेठ दुकान का ताला खोलने के लिए झुके कि पहले से ही इंतजार कर रहे बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और हाथ बांधकर जबरन घसीटते हुए अपने साथ लेकर चले गए. जब मैंने विरोध किया और पूछा क्या कर रहे हैं तो उन्होंने मेरी ओर हथियार तान दिया और सेठ को गाड़ी में लेकर भाग गए. इसे भी पढ़ें – केजरीवाल-संजय">https://lagatar.in/kejriwal-and-sanjay-singh-got-furious-pravesh-verma-is-openly-distributing-money-sarees-glasses-gold-chains-where-is-the-election-commission/">केजरीवाल-संजय

सिंह हुए आगबबूला… प्रवेश वर्मा खुले आम पैसे, साड़ी, चश्मे, सोने की चेन बांट रहे, कहां है चुनाव आयोग?
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff0000;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff0000;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही