Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: विद्यालयों में स्क्रैच कोडिंग कक्षा का शुभारंभ

Gumla: जिले के चयनित विद्यालयों में सोमवार को स्क्रैच कोडिंग कक्षाओं का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गुमला में स्क्रैच कोडिंग की कक्षाओं की शुरुआत वार्डन रोहिणी कुमारी प्रसाद एवं अन्य शिक्षिकाओं के द्वारा आईसीटी लैब में फीता काटकर किया गया. वहीं विद्यालय की आईसीटी अनुदेशक प्रियंका कुमारी ने चयनित छात्राओं को वीडियो एनिमेशन के लिए कोडिंग की जानकारी दी. ज्ञात हो कि जिले के बच्चों को स्क्रैच कोडिंग सिखाने के उद्देश्य से विद्यालयों का चयन कर बच्चों की क्रिएटिविटी के विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं.

वर्तमान तकनीकी युग में कोडिंग बहुत महत्वपूर्ण है

कक्षा आठ, नौ व ग्यारह के विद्यार्थियों के साथ गत वर्ष भी उपायुक्त ने स्क्रैच कोडिंग की कक्षा आयोजित कराई थी. वहीं इस वर्ष भी इसकी शुरुआत की जा रही है. वर्तमान तकनीकी युग में कोडिंग बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए क्रिटिकल एनालिसिस को बढ़ावा देने के लिए फिर से स्क्रैच कोडिंग की शुरुआत की गई है. स्क्रैच कोडिंग अंतर्गत विद्यार्थियों को विजुअल ग्राफिक्स, साउंड इफेक्ट, लॉजिकल कमांड आदि की जानकारी देते हुए छात्र छात्राओं से उनकी नवाचारी सोच अंतर्गत वीडियो एनिमेशन तथा वीडियो गेम्स के निमित कार्य कराए जायेंगे. इसे भी पढ़ें - महिला">https://lagatar.in/if-police-failed-to-solve-doctors-murder-case-then-investigation-was-handed-over-to-cbi-mamata/">महिला

डॉक्टर की हत्या का मामला सुलझाने में पुलिस विफल रही, तो जांच सीबीआई के हवाले : ममता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही