Search

 
 
 

अमीबा से बिम्बिसार तक प्रयोग और इतिहास की स्क्रीनिंग

 
  • सृजन : विशिष्ट व्यक्तियों पर बनाए जाने वाले धारावाहिक ``अपने शहर का आदमी`` की नौवीं कड़ी का लोकार्पण
Ranchi : नाट्य गुरु अशोक पागल के जीवन पर बनी वृतचित्र अमीबा से बिम्बिसार तक -प्रयोग और इतिहास की बेजोड़ गाथा की स्क्रीनिंग शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में हुई. इसका निर्देशन डॉक्टर सुशील अंकन ने किया है. उल्लेखनीय है कि रांची शहर के वरिष्ठतम संस्कृतिकर्मियों, साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों पर बनाए जाने वाले धारावाहिक " अपने शहर का आदमी....." की यह नौवीं कड़ी है. इस कड़ी में सुप्रसिद्ध नाट्यकर्मी एवं साहित्यकार अशोक पागल के जीवन वृत्त, उनके लिखे नाटकों, नाट्य वक्तव्यों, शोध आलेख, संपादित पत्रिकाएं और कविताओं को समेटा गया है. फ़िल्म प्रदर्शन के बाद अशोक पागल की पत्नी उषा साहू को फ़िल्म के निर्माता निर्देशक डॉक्टर सुशील कुमार अंकन ने फ़िल्म की एक कॉपी उपहार स्वरूप भेंट की. अपने शहर का आदमी शृंखला में इससे पहले आठ विशिष्ट व्यक्तियों पर फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं. उनमें प्रभात ठाकुर (सितार वादक) , डॉ श्रवणकुमार गोस्वामी (साहित्यकार), बलदेव नारायण ठाकुर (अभिनेता), तिनकौड़ी साहू (नागपुरी रेडियो कलाकार एवं लेखक), विद्याभूषण ( कवि एवं समीक्षक), प्रणति लाहिरी (रवीन्द्र संगीत साधिका), डॉक्टर गनौरी राम (कार्यक्रम अधिशासी-कृषि, आकाशवाणी) , चंद्रमोहन खन्ना (अभिनेता) शामिल हैं.

50 चुनिंदा कविताओं की  प्रदर्शनी भी लगाई गई

इस मौके पर अशोक पागल की 50 चुनिंदा कविताओं की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई. इस फ़िल्म के प्रदर्शन से पहले हस्ताक्षर नाट्य संस्था के स्थापना काल 1971 से जुड़े कुछ रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया. जिनमें कुलदीप सिंह दीपक, ईश्वर लाल राजप्रिय, महेंद्र अनंत, दारोगा सिंह, चित्रा लोहानी, शुभा गुप्ता, खुकु रानी दास, शुभ्रा मजुमदार शामिल हैं. मुख्य अतिथि सी पी सिंह और विद्याभूषण ने इस फ़िल्म को एक दस्तावेज बताया, जो यहां की संस्कृति कर्मियों के इतिहास को रेखांकित करता है. कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र दुबे और सुशील अंकन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन उदय साहू ने किया. इसे भी पढ़ें – तीन">https://lagatar.in/inauguration-of-three-day-mp-cultural-festival/">तीन

दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही