NewDelhi : ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों की नेता बनने की कोशिश में कांग्रेस को धता बताने को लेकर कांग्रेस में खलबली है. लेकिन अब कांग्रेस ममता का रास्ता रोकने की कोशिश में जुट गयी है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अब रेस हो गयी है. सोनिया ने मंगलवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की. मीटिंग में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, शिवसेना नेता संजय राउत और डीएमके नेता टीआर बालू भी शामिल हुए. बता दें कि तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गोवा सहित उन राज्यों में अपनी पहुंच बनाने की कोशिश कर रही है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सोनिया गांधी की अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात काफी अहम करार दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-15-december-2021/">सुबह
की न्यूज डायरी।15 दिसंबर।पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी।मदरसा नियमों में शिथिलता।भीषण हादसे में 4 की मौत।बनारस से देश के विकास का रोडमैप।समेत कई खबरें और वीडियो
मोदी के बाद आज योगी पर हल्ला बोला अखिलेश ने, कहा, वे जानते हैं गंगा गंदी है, इसलिए डुबकी नहीं लगाई
की न्यूज डायरी।15 दिसंबर।पारा शिक्षकों के लिए खुशखबरी।मदरसा नियमों में शिथिलता।भीषण हादसे में 4 की मौत।बनारस से देश के विकास का रोडमैप।समेत कई खबरें और वीडियो
हमारा मुख्य एजेंडा राज्यवार विपक्षी एकता को लेकर था
फारूक अब्दुल्ला ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद जानकारी दी कि यह देश के मुद्दों से जुड़ी बैठक थी. हमने इस बारे में बात की कि हम कैसे मिलकर काम कर सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं और देश को इस मुश्किल हालात से कैसे निकाल सकते हैं. इन्हीं सब मुद्दों पर हमारे बीच अच्छा समझौता भी हुआ है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने बैठक को लेकर कहा कि हमारा मुख्य एजेंडा राज्यवार तरीके से विपक्षी एकता को लेकर था. हम राज्यों में मिलकर काम करेंगे. यह पहली मुलाकात थी, अब बुधवार को फिर एक साथ बैठेंगे, इसमें शरद पवार भी हमारे बीच रहेंगे.ममता बनर्जी ने पिछले दिनों कहा था, यूपीए जैसा कुछ नहीं है
राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि ममता बनर्जी जिस तरह कांग्रेस को दरकिनार कर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं, उसके जवाब में सोनिया गांधी ने यह मीटिंग की है. सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया गया. बैठक के जरिए संदेश देने की कोशिश की गयी कि सोनिया गांधी विपक्षी दलों को एक साथ रखने के लिए गंभीर हैं. बता दें कि ममता बनर्जी ने पिछले दिनों कहा था कि यूपीए जैसा अब कुछ नहीं है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/after-pm-modi-akhilesh-attacked-yogi-today-said-he-knows-ganga-is-dirty-so-did-not-take-a-dip/">पीएममोदी के बाद आज योगी पर हल्ला बोला अखिलेश ने, कहा, वे जानते हैं गंगा गंदी है, इसलिए डुबकी नहीं लगाई
Leave a Comment