Search

 
 
 

झुमरीतिलैया रेलवे स्टेशन पर SDM ने कोविड जांच के लिए चलाया अभियान

 

Koderma: कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. इसी क्रम में एसडीएम मनीष कुमार के नेतृत्व कोडरमा जिले में रात्रि में आ रहे सभी ट्रेनों की जांच शुरू हुई. झुमरीतिलैया रेलवे स्टेशन में लोगों की सघन जांच शुरू की गयी. स्टेशन में करीब 400 लोगों की कोविड जांच कर सैंपल ली गई.

देखें वीडियो-     

यात्रियों से अपील, पहनें मास्क

जांच के दौरान संक्रमित पाये व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर भेजा गया. एसडीएम ने सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच शिविर का आयोजन कर बाहरी राज्यों से आने सभी लोगों का कोविड जांच करवाना सुनिश्चित करें. एसडीएम ने यात्रियों से अपील की है कि बिना जांच कराए स्टेशन से बाहर ना निकलें. साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बिना मास्क पहने स्टेशन से बाहर ना निकलें. बिना मास्क के स्टेशन में प्रवेश न करें.

सोशल डिस्टेसिंग का करें पालन

दूसरी ओर एसडीएम के नेतृत्व में कोविड को देखते हुए झंडा चौक से लेकर स्टेशन रोड तक ठेला या अन्य खुले दुकानों को खुले स्थानों पर शिफ्ट किया गया. एसडीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी लोग मास्क पहने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही