Search

धनबाद में SDM ने चलाया कोरोना जांच अभियान, लोगों से सहयोग की अपील

Dhanbad: कोरोना के बढ़ रहे खतरे के देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गयी है. इसी क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार धनबाद द्वारा मंगलवार को शहर में कुछ स्थलों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है. इसके बाद हॉटस्पॉट स्थलों पर कोविड जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसमें सरायढेला के हीरक रोड स्थित सूर्या हाइलैंड सिटी भी शामिल है. यहां 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

बैंक">https://lagatar.in/bank-of-baroda-has-vacancy-for-more-than-500-posts-apply-soon/48100/">बैंक

ऑफ बड़ौदा में 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

लोगों ने किया विरोध

बता दें कि यहां कई अपार्टमेंट हैं. इनमें 143 परिवार रहते हैं. प्रशासन की टीम जब कोरोना जांच के लिए पहुंची तो लोगों ने विरोध जताया. इसके बाद एसडीएम और स्थानीय पुलिस ने माइक के जरिये लोगों को नियम का पालन करने की हिदायत दी. इसके बाद जांच शुरू हुई.

प्रसार">https://lagatar.in/prasar-bharati-vacancies-for-various-posts-apply-soon/48231/">प्रसार

भारती ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

देखें वीडियो-     

कुछ इलाके हॉटस्पॉट बने

SDM सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यहां कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले पाए जा रहे हैं. इस कारण इसे हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है. लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की गई है. यदि वे प्रशासन का सहयोग नही करेंगे तो इस जगह को सील कर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि सरायढेला के सूर्या रियलकॉन और श्रद्धा अपार्टमेंट के अलावा पाठक कॉलोनी मनइटांड़ और धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 27 में जांच अभियान चलाया जा रहा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//