Search

 
 
 

सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे एसडीओ, काम में तेजी लाने का निर्देश

 
Koderma : बरही से रजौली तक बन रहे एनएच फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना को दिसंबर के अंत का पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर एसडीओ सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी लगातार नि‍र्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. गुरुवार को एसडीओ निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे. निर्माण कार्य में सहयोग के लिए एसडीओ ने आमजनों को धन्‍यवाद दिया. उन्‍होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इस योजना को पूर्ण करने में आपलोग का सहयोग आगे भी अपेक्षित है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-womens-commission-how-to-get-justice-even-the-envelopes-of-the-complaint-do-not-open/">झारखंड

महिला आयोग : कैसे मिलेगा न्याय, कंप्लेन के लिफाफे तक नहीं खुलते
इसके अलावे एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने कई मौजों में पूर्व में किये गये भुगतान की जांच की. जांच के क्रम में संदिग्ध जो पाया गया, उन रैयतों को नोटिस किया जा रहा है. एसडीओ ने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ सड़क निर्माण कार्य कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. एसडीओ ने एनएचएआई के अध‍िकारियों को जिन स्थानों में अभी भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां जल्द काम शुरू करने को कहा. मौके पर सड़क निर्माण कंपनी के कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-counterattack-your-plan-is-not-like-jan-ashirwad-yatra-your-government-your-door-program/">झामुमो

का पलटवार : जन आशीर्वाद यात्रा की तरह नहीं है आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही