Search

 
 
 

एसडीओ ने कंबल वितरण किया, कहा- गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा

 
Medininagar (Palamu) : सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में वृद्धजनों को कंबल दिया. उन्होंने कार्यालय में विभिन्न कार्यो को लेकर पहुंचे वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड को लेकर कंबल दिये.उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ी सेवा है. सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले, इसके लिए पलामू जिला प्रशासन हर संभव कार्य कर रहा है. इसे भी पढ़ें-एयर">https://lagatar.in/excited-to-have-air-india-back-in-tata-group-chandrasekaran/">एयर

इंडिया को टाटा समूह में वापस पाकर उत्साहित हैं : चंद्रशेखरन

नियमित तौर पर कंबल वितरण किया जा रहा है

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों के लिए नियमित तौर पर कंबल का वितरण पलामू जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है. साथ ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ठंड से किसी व्यक्ति को परेशानी नहीं हो, इसके लिए वे घूमघूम कर कंबल का वितरण करते हैं. जब जरूरतमंद व्यक्तियों द्वारा यह बताया जाता है कि उन्हें कंबल नहीं मिली है, तो अनुमंडल पदाधिकारी वैसे जरूरतमंद व्यक्ति को तत्काल कंबल उपलब्ध कराते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही