Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसडीओ ने दुर्गापूजा के लिए शांति समिति के साथ की बैठक, कहा- पूजा में ढाक बजाने की छूट

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : दुर्गा पूजा को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) धालभूम संदीप कुमार मीणा मानगो, एमजीएम थाना और उलीडीह थाना क्षेत्र की शांति समिति सदस्यों के साथ फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में बैठक की. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अक्षरश: पालन की बात कही गई. साथ ही विधि व्यवस्था में सहयोग, शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कुछ शर्तों के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इसका अनुपालन सभी पूजा समितियों को करना जरूरी है. अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण की अनुमति है, लेकिन पंडाल में एक समय में क्षमता का 50% या 25 से अधिक व्यक्ति के एकत्रित होने पर रोक रहेगी. बैठक में डीएसपी पटमदा, अंचल अधिकारी मानगो, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी और विभिन्न पूजा कमेटी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

प्रशासन की ओर से जारी किया गया 15 सूत्री निर्देश

दुर्गा पूजा में मेला के आयोजन प्रतिबंधित रहेगा. मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई 5 फीट होगी. कोई तोरण या स्वागत द्वार नहीं बनेगा. पंडाल किसी थीम पर आधारित नहीं होगा. पंडाल तीन तरफ से घेरा जाएगा. भोग वितरण नहीं किया जाएगा. पूजा समिति द्वारा आमंत्रण पत्र वितरित नहीं किया जाएगा. आवश्यक रोशनी को छोड़ कर आकर्षक रोशनी प्रतिबंधित होगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा, डांडिया इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे. 18 वर्ष से कम उम्र के लोग प्रवेश नहीं कर सकते हैं. खाने-पीने की कोई दुकान या ठेला आसपास नहीं लगेगा. विसर्जन जुलूस नहीं निकलेगा. जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर विसर्जन किया जाएगा. पंडाल में किसी भी समय कोई व्यक्ति बिना मास्क के नहीं होगा. ढाक बजाने की अनुमति होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही