Search

रांची के कोचिंग संस्थानों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Ranchi: दिल्ली के कोचिंग संस्थान में हुई घटना के बाद देशभर में कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरूवार को रांची डीसी के निर्देश पर अलग-अलग क्षेत्र में टीम द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों में संचालन के लिए निर्धारित मानकों का बारिकी से निरीक्षण गया. लालपुर क्षेत्र में सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया. उन्होंने लालपुर क्षेत्र के विभिन्न निजी संस्थाओं मोशन, फिजिक्स वाला, महेंद्रा, रामदास एकेडमी की जांच की. जांच मुख्य बिंदुओं पर किए गए जैसे की पार्किंग, सेफ्टी, मेडिकल सेफ्टी, फायर सेफ्टी और वेंटिलेशन. कई जगहों पर वेंटीलेशन को लेकर और पार्किंग की अनियमितताओं को लेकर जांच रिपोर्ट बनाई जा रही है और संचालकों से जवाब मांगा गया. एसडीओ ने कहा कि आगे भी निरीक्षण चलेगा और जांच में जो दोषी पाए जाएंगे, उनपर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - सरयू">https://lagatar.in/saryu-rai-got-the-reply-said-food-supply-ministers-bigotry-exposed/">सरयू

राय को मिला जवाब, कहा – खाद्य आपूर्ति मंत्री के बड़बोलेपन की खुली पोल

एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश

टीम द्वारा कोचिंग संस्थान का नाम एवं पूरा पता, कोचिंग संस्थान के प्रोपराईटर का नाम एवं पता, कोचिंग संस्थान में सम्बद्ध संकाय, नामांकित छात्र/छात्राओं की संख्या, शुल्क/भुगतान की स्थिति, श्रम मानकों का पालन, समुचित उपस्कर, पर्याप्त प्रकाशीय व्यवस्था, पेयजल/शौचालय की व्यवस्था, आधारभूत संरचना की स्थिति, अग्निशमन, आकस्मिक चिकित्सा, पार्किंग, भवन की स्थिति, भवन एवं बेसमेंट/सुरक्षा मानक की स्थिति, प्रवेश/निकास द्वार की संख्या, आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना आदि की जांच की गयी. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण के लिए बनायी गयी टीम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन एक सप्ताह में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

जांच के लिए बनायी गयी टीम

प्रथम दल (लालपुर/कांटा टोली एवं समीपवर्ती क्षेत्र) 1. उत्कर्ष कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची. 2. आदित्य कुमार पाण्डेय IAS (Probationer), रांची. 3. रविशंकर मिश्रा, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, रांची. 4. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल. 5. सहायक अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग, रांची. 6. नगर निगम के पदाधिकारी. 7. अग्निशमन पदाधिकारी. द्वितीय दल (बरियातु/बुटी मोड़ एवं समीपवर्ती क्षेत्र) 1. अखिलेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची. 2. विनय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची. 3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, राaची कैपिटल. 4. कनीय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग, रांची. 5. नगर निगम के पदाधिकारी, रांची. 6. अग्निशमन पदाधिकारी. तृतीय दल (हिनू चौक/बिरसा चौक एवं समीपवर्ती क्षेत्र) 1. प्रदीप भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची. 2. मिथिलेश केरकेट्टा, जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची 3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल. 4. कनिय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग, रांची. 5. नगर निगम के पदाधिकारी. 6. अग्निशमन पदाधिकारी. चतुर्थ दल (डोरण्डा/ए.जी. मोड़ एवं समीपवर्ती क्षेत्र) 1. मुकेश कुमार, उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, रांची. 2. अविनाश कृष्णा, श्रम अधीक्षक, रांची. 3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल. 4. कनीय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग, रांची. 5. नगर निगम के पदाधिकारी. 6. अग्निशमन पदाधिकारी. पंचम दल (मोराबादी/कांके/ अंतु चौक एवं समीपवर्ती क्षेत्र) 1. राजेश कुमार साहु, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, रांची. 2. वाल्टर कुजूर, श्रम अधीक्षक, रांची. 3. सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, रांची कैपिटल. 4. कनिय अभियंता, भवन निर्माण 1 एवं 2 विभाग, रांची. 5. नगर निगम के पदाधिकारी. 6. अग्निशमन पदाधिकारी. इसे भी पढ़ें –कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-social-media-department-launched-paanch-ka-dum-campaign/">कांग्रेस

सोशल मीडिया विभाग ने लॉन्च किया पांच का दम कैंपेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp