Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Saraikela News: गम्हरिया में पीडीएस गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) गोदाम में चोरी और खराब दाल मिलने की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है. मंगलवार को सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) के साथ गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गोदाम की सुरक्षा, खाद्यान्न के रखरखाव, भंडारण व्यवस्था और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और गोदाम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सरकारी खाद्यान्न के भंडारण और वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

इस बीच, गोदाम में बड़ी मात्रा में सड़ी दाल मिलने की खबरों पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान केवल एक-दो पैकेट दाल खराब पाए गए थे, जिन्हें तुरंत बदल दिया गया. उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया और कुछ खबरों में दिखाई गई बड़ी मात्रा में खराब दाल की तस्वीरें सही स्थिति को नहीं दर्शाती हैं.

 

बीएसओ ने बताया कि गोदाम में चोरी की घटना भी हुई है. चोर इन्वर्टर, बैटरी और अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए हैं. इसके अलावा गोदाम में लगी तौल मशीन को भी नुकसान पहुंचाया गया है. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.

 

सूत्रों के अनुसार, गोदाम की तौल मशीन पिछले कई दिनों से ठीक से काम नहीं कर रही थी. इसके कारण पीडीएस दुकानों तक भेजे जाने वाले राशन के वजन में गड़बड़ी की आशंका जताई गई. बताया जा रहा है कि कुछ बोरे निर्धारित मात्रा से करीब दो से तीन किलोग्राम तक कम वजन के हो सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

निरीक्षण के बाद एसडीओ अभिनव प्रकाश ने अधिकारियों को खराब तौल मशीन को जल्द से जल्द ठीक कराने, गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी व सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही