Search

 
 
 

गढ़वा: मनरेगा योजनाओं में अनियमितता की एसडीओ ने की जांच

 
Garhwa: नगरउंटारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चित्तविश्राम में मनरेगा की योजनाओं से संबंधित मिली शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया. डीसी शेखर जमुआर ने श्री बंशीधर नगर एसडीओ की अध्यक्षता में टीम गठित कर मामले की जांच कराई. जांच दल ने ग्राम पंचायत चित्तविश्राम में मनरेगा की कुल आठ योजनाओं की जांच की. जिसमें से सात योजनाओं (टीसीबी निर्माण योजना) में अनियमितता पाई गई. उक्त अनियमितता के फलस्वरूप डीसी ने सातो योजनाओं में कार्य से अधिक भुगतान की गई 12 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि की वसूली संबंधित ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मुखिया, कनीय अभियंता एवं मेट से करने का निर्देश दिया. साथ ही मेट को हटा दिया गया. सभी दोषी कर्मी से स्पष्टीकरण मांगी गई है. स्पष्टीकरण प्राप्त होने के पश्चात दोषी कर्मी के विरुद्ध संविदा समाप्त, विभागीय कार्रवाई एवं मुखिया की वित्तीय शक्ति जब्त करने के लिए कार्रवाई की जाएगी. वहीं दैनिक रूप से योजनाओं का समीक्षा, पर्यवेक्षण नहीं किए जाने के कारण बीडीओ, नगर उंटारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), नगर उंटारी से मनरेगा की धारा 25 के तहत 1000-1000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है.
इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/central-leadership-still-trusts-babulal-gives-him-free-hand/">केंद्रीय

नेतृत्व को अब भी बाबूलाल पर भरोसा, दिया फ्री हैंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही