Koderma : जिला खनन टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि खनिज परिवहन चालान, गलत चालान, अवधि समाप्त परिवहन चालान, बिना लाईसेंस और ओवरलोड वाहनों को चलाया जा रहा है. इसी को देखते हुए एसडीओ संदीप कुमार मीना ने अपनी देखरेख में विशेष चेकिंग अभियान चलाया. इस अभियान में जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्य जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय और पुलिस बल के जवान भी शामिल थे. बिना परिवहन चालान के खनिज लदे वाहनों के विरुद्ध चलाये गये छापेमारी अभियान में 2 चिप्स लदे ट्रक को जब्त किया गया. इसे लेकर जिला खनन पदाधिकारी की ओर से संबंधित थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गई है. जब्त एक वाहन के पास चालान नहीं था तो दूसरे वाहन में गलत चालान पाया गया. एसडीओ संदीप कुमार मीना ने कहा कि छापेमारी के दौरान क्रशर संचालकों द्वारा गलत तरीके से चालान निर्गत करने का मामला सामने आ रहा है. उन्होंने कहा कि गलत तरीके से चालान निर्गत करने वाले खनन संचालकों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी खनन संचालक सही तरीके से चालान निर्गत करें. एसडीओ ने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि वैध खनिज परिवहन चालान/अवधि परिवहन चालान के साथ खनिज का परिवहन करें. ओवरलोड वाहन न चलाएं. आगे भी इस तरह के अभियान चलायें जाएंगे. एसडीओ ने सभी वाहन चालकों से दुरुस्त कागजातों के साथ ही चलने की अपील की. इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/12-35.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> झुमरी तिलैया : मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा के तत्वावधान में नगर परिषद के सहयोग से मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी के तहत स्वच्छता अभियान चलाया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर कपड़े के थैले का वितरण, मवेशियों को बचाने के लिए रेडियम बेल्ट एवं छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक का वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, मारवाड़ी युवा मंच, नगर परिषद कर्मी ने स्वच्छता की शपथ ली. नगर प्रशासक हर्षवर्धन ने कहा कि आज जैसे शहरीकरण बढ़ रहा है, वैसे ही हमें स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की जरूरत है. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा का कार्य कर रहा है. वह अद्वितीय है. स्वच्छता से मस्तिष्क के साथ-साथ वातावरण भी स्वच्छ होता है. स्वच्छता के लिए हर को एक कदम बढ़ाने की जरूरत है. प्रत्येक व्यक्ति 100 घंटा स्वच्छता के लिए श्रमदान करें. इस प्रकार सप्ताह में 2 घंटा श्रमदान से गली, मोहल्ला, वार्ड साफ-सुथरा रहेगा. उन्होंने कहा कि झुमरी तिलैया नगर की आबादी 1.25 लाख के करीब है और 150 सफाई मित्र के जरिए स्वच्छता का कार्य पूरा नहीं हो सकता है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर और दुकानों के पास गंदगी ना फैलाएं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच कि यह सोच काफी बेहतर है. कपड़े के थैले का वितरण करना सराहनीय काम है. गौशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा कि गौ सेवा ही सच्ची सेवा है और गौ को रेडियम बेल्ट लगाकर एक अच्छी पहल की गई है. रांची से आई सीमा जैन गंगवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाने की शुरुआत वह कोडरमा से की है. शीघ्र ही हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में भी इस कार्य को करने के लिए सार्थक पहल करेंगी. मंच के अध्यक्ष राज पच्चिसिया ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच समाज सेवा के क्षेत्र में कई कार्य कर रहा है. इसी के तहत प्लास्टिक पर कहा कि एक व्यक्ति औसतन 12 मिनट तक प्लास्टिक का उपयोग करता है और इसको डिस्पोज होने में 500 साल से अधिक समय लगता है. ऐसे में हमें पॉलिथीन की जगह थैला का उपयोग करना चाहिए. कार्यक्रम में मंच संचालन संजय जैन ठोल्या ने किया. कार्यक्रम के बाद चिल्ड्रेन पार्क के पास मारवाड़ी युवा मंच, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, छात्रों ने यह शपथ ली कि वह ना गंदगी ना करेंगे और ना किसी को करने देंगे. बाद में अशोका होटल के पीछे सब्जी बाजार में पॉलिथीन में सब्जी ले जा रहे लोगों के बीच थैला का वितरण नगर प्रशासक एवं मंच के सदस्यों ने किया. इस अवसर पर सिटी मैनेजर सतीश कुमार, जेई दीपक कुमार, सफाई निरीक्षक राजूराम, बलराम कुशवाहा, दुलालचंद यादव, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव आशीष जोशी, सह सचिव शिवेश पच्चीसिया, अरविंद चौधरी, अजय शर्मा, महावीर खेतान, सुशील पांडे, आनंद जैन, सरला पांडे, चैताली छात्रों में शिवानी यादव, मिकी कुमारी, शिल्पी कुमारी, शिवानी सिंह, प्रेरणा बरनवाल, रेणु कुमारी, संजीव कुमार, प्रभास कुमार, विक्रम प्रसाद, उमेश प्रसाद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग
में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत [wpse_comments_template]
मारवाड़ी युवा मंच ने स्वच्छता अभियान के तहत किया थैले का वितरण
मवेशियों को लगाया रेडियम का बेल्ट

Leave a Comment