Search

 
 
 

SDPO पर हमला मामला: JMM नेता की गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस का छापा, 300 टन अवैध कोयला बरामद

 
Dhanbad: बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. इसी दौरान सोमवार को जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के आशाकोठी में पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 300 टन अवैध कोयला जब्त किया है. जब्त कोयला और अवैध अड्डा जेएमएम नेता कारू यादव का बताया जाता है. मौके पर भारी मात्रा में डंप अवैध कोयला पाया गया है. पुलिस ने जेएमएम नेता के आशाकोठी स्थित जमीन की मापी के लिए सरकारी अमीन को बुलाया है. गौरतलब है कि एसडीपीओ पर हमले के बाद पुलिस जेएमएम नेता कारू यादव की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस आशाकोठी और खरखरी में सर्च अभियान चला रही है. पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी है. इसे भी पढ़ें -सक्षम">https://lagatar.in/rs-2500-to-capable-women-and-only-rs-1000-to-widows-babulal/">सक्षम

महिलाओं को 2500 रुपए और विधवाओं को केवल 1000 रुपएः बाबूलाल

फरार चल रहा है कारु यादव

जेएमएम नेता कारु यादव घटना के बाद से फरार चल रहा है. पुलिस कारू यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. साथ ही कारू यादव के मार्केट में लगे सीसीटीवी डीवीआर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस अवैध कोयला के धंधे में कारू यादव के वर्चस्व को पूरी तरह से ध्वस्त करने में जुट गई है. इसे भी पढ़ें -सेना">https://lagatar.in/army-chief-general-upendra-dwivedi-expressed-his-views-on-china-border-myanmar-border-and-bangladesh/">सेना

प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चीन बॉर्डर, म्यांमार बॉर्डर, बांग्लादेश पर अपनी बात रखी
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news :  https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही