Search

 
 
 

रांचीः इंडिया गठबंधन की बैठक में सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

 

राजद, वामदल और जदयू ने भी ठोंकी है दावेदारी

Ranchi: इंडिया गठबंधन की शनिवार को हुई बैठक में लोकसभा सीटों तथा वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति पर चर्चा की गई. हालांकि अब तक इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार बैठक में झामुमो ने बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और असम में भी सीट की बात रखी है. वहीं झारखंड में झामुमो की नजर सिंहभूम और खूंटी सीट पर भी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में छह में से पांच एमएलए झामुमो के हैं. वहीं खूंटी लोकसभा क्षेत्र में दो एमएलए झामुमो के ही हैं. इस वजह से इन दोनों सीटों पर झामुमो ने इच्छा जताई है. वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल राजद वामदल और जदयू ने भी दावेदारी की है. राजद कोडरमा, पलामू, चतरा और गोड्डा में दावेदारी पेश कर रहा है. वाम दल कोडरमा, धनबाद, हजारीबाग और राजमहल सीट पर दावेदारी ठोक रहे हैं. जदयू की भी भी झारखंड में हाल के दिनों में सक्रियता बढ़ी है. जदयू की नजर हजारीबाग सीट पर है. इसे पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/cm-invited-to-attend-the-closing-ceremony-of-fhi-hockey/">सीएम

को FIH हॉकी के समापन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह मंत्री झारखंड सरकार, चम्पई सोरेन, केन्द्रीय महासचिव सह सदस्य, राज्य समन्वय समिति विनोद कुमार पाण्डेय, केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केन्द्रीय महासचिव सह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ-साथ राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, अशोक गहलौत एवं मोहन प्रकाश शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-13-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।13 JAN।।झारखंडः IAS,IPS के बीच बढ़ रहा तनाव।।कांस्टेबल भर्ती विज्ञापन का विरोध।।गुमलाः लापता प्रेमी जोड़े का कुएं से मिला शव।।‘संयोजक’ बनने से नीतीश ने किया इनकार।।बंगालः साधुओं को निर्वस्त्र कर पीटा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही