Search

 
 
 

SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, अदानी-हिंडनबर्ग रिसर्च जांच मामले में और छह माह का समय मांगा

 
New Delhi : SEBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अदानी-हिंडनबर्ग रिसर्च (Adani-Hindenburg Case) केस की जांच पूरी करने के लिए 6 माह का और समय मांगा है. अपनी याचिका में सिक्यिरटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कहा है कि उन्हें अपनी जांच पूरी करने और इसके निष्कर्ष तक पहुंचने में और Time लगेगा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मार्केट रेगुलेटर का कहना है कि हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा जिस तरह के आरोप अदानी ग्रुप लगाये गये हैं, उन ट्रांजैक्शंस की जांच पूरी करने में कम से कम 15 माह का समय लगना चाहिए. हालांकि SEBI ने कहा कि हर संभव कोशिश की जा रही कि जांच 6 महीने में पूरी की जा सके.

हिंडनबर्ग रिसर्च ने काफी जटिल आरोप लगाये हैं.

खबरों के अनुसार SEBI की याचिका में कहा गया है कि इस तरह की जांच में हर कदम पर मिलने वाली जानकारियों से आगे और परतें खुलती जाती हैं. ऐसे जटिल ट्रांजैक्शंस की प्रक्रिया में जानकारी जुटाने और उसका विश्लेषण करने में समय लगता है. हिंडनबर्ग रिसर्च ने काफी जटिल आरोप लगाये हैं. उनके साथ काफी सब-ट्रांजैक्शंस जुड़े हुए हैं. इसलिए जांच के क्रम में कई स्रोतों से जानकारी जुटाने और वेरिफाई करने में समय लगेगा.

सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च को  अदानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच करने का आदेश दिया था

SEBI के अनुसार इस जांच में कई घरेलू और इंटरनेशनल बैंकों के बैंक स्टेटमेंट की भी जरूरत पड़ेगी. हमें 10 साल से ज्यादा पुराने बैंक स्टेटमेंट की भी आवश्यकता पड़ सकती है. इसमें समय लग रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च को SEBI को अदानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच करने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने 2 माह में जांच पूरी कर फाइनल रिपोर्ट जमा कराने को कहा था. स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने की मियाद 2 मई को पूरी हो जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही