Search

 
 
 

सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए रामगढ़ जिले को दूसरा पुरस्कार

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रांची में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा व संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) प्रदीप कुमार उपस्थित रहे.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले को सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरे राज्य में दूसरा स्थान मिला है. इसके लिए जिले को पुरस्कार से नवाजा गया है. यह पुरस्कार सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के लिए किए गए कार्यों के लिए झारखंड सरकार की ओर से दिया गया है.


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत रांची में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा व संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) प्रदीप कुमार उपस्थित रहे. रामगढ़ जिले की ओर से यह पुरस्कार मोटरयान निरीक्षक मोनू मृणाल, विपुल उरांव व तकनीकी सहायक (रोड सेफ्टी) विकास कुमार ने प्राप्त किया. ज्ञात हो कि रामगढ़ जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान, निगरानी एवं तकनीकी उपायों को प्राथमिकता दे रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही