Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंडिगो के बेड़े में दूसरा बड़ा बोइंग 777 विमान शामिल, मुंबई-इस्तांबुल मार्ग पर भरेगी उड़ान

Mumbai :  किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो ने अपने बेड़े में दूसरा बड़ा बोइंग 777 विमान शामिल किया है. यह विमान मुंबई से इस्तांबुल मार्ग पर उड़ान भरेगी. एयरलाइन ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि इस गर्मी में भारत और यूरोप के बीच यात्रा करने के इच्छुक लोगों के लिए दूसरे वाइड-बॉडी विमान के जुड़ने से यात्रा के अधिक सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे. बोइंग 777 में बिजनेस क्लास में 24 सीटों और इकोनॉमी क्लास में 376 सीटों के साथ डुअल-क्लास कॉन्फिगरेशन में 400 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. (पढ़ें, सीबीआई">https://lagatar.in/vscbi-arrests-independent-journalist-vivek-raghuvanshi-and-former-navy-commander/">सीबीआई

ने स्वतंत्र पत्रकार विवेक रघुवंशी और पूर्व नौसेना कमांडर को गिरफ्तार किया)

इसी साल एयरलाइंस ने अपने बेड़े में पहला बोइंग 777 विमान को किया था शामिल

बता दें कि एयरलाइन ने इसी साल अपने बेड़े में बोइंग 777 विमान को शामिल किया था. इस विमान को इंडिगो ने टर्किश एयरलाइंस से वेट लीट पर लिया है. यह एयरलाइंस दिल्ली से इस्तांबुल मार्ग पर उड़ान भरती है. इससे पहले करीब 16 से अधिक वर्षों से एयरलाइंस छोटे आकार के एयरबस के बेड़े का परिचालन कर रही थी. इसे भी पढ़ें : जिन">https://lagatar.in/businessmen-and-coal-transporters-who-were-sent-to-jail-by-nia-were-helpers-of-gangster-aman/">जिन

कारोबारियों व कोल ट्रांसपोर्टर को NIA ने भेजा था जेल,वही थे गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के मददगार

 इंडिगो का टर्किश और अन्य विमानन कंपनियों के साथ कोडशेयर समझौता 

इंडिगो का टर्किश एयरलाइंस और कुछ अन्य विमानन कंपनियों के साथ कोडशेयर समझौता है. कोडशेयर व्यवस्था के तहत कोई एयरलाइन अपने यात्रियों के लिए भागीदार विमानन कंपनियों की उड़ानों के लिए भी बुकिंग कर सकती है. इससे एयरलाइन उन गंतव्यों के लिए भी निर्बाध यात्रा उपलब्ध करा सकती है, जहां उसकी मौजूदगी नहीं है. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-akshara-singh-met-baba-dhirendra-shastri-her-father-was-also-present-along-with-the-actress/">पटना:

अक्षरा सिंह ने की बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, अभिनेत्री के साथ उनके पिता भी रहे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही