Search

 
 
 

चंपाई सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 
Ranchi :  चंपाई सोरेन सरकार की दूसरी कैबिनैट की बैठक आज सोमवार को होने वाली है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में  कैबिनेट बैठक आज शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. इनमें 100 के बदले अब 125 यूनिट फ्री बिजली के प्रस्ताव, स्मार्ट सिटी में बनकर तैयार मंत्री बंग्ला को सौंपे जाने, सरकार के विश्वास मत को लेकर आहूत विशेष सत्र की घटोनत्तर स्वीकृति, नयी एमएसएमई पॉलिसी सहित कई प्रस्ताव शामिल हैं.

अहम और नीतिगत निर्णय लेने के लिए 7 मंत्रियों का होना जरूरी

बतातें चलें कि वर्तमान चंपाई सरकार में केवल दो ही मंत्री हैं. आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता. मंत्रीमंडल से अहम और नीतिगत निर्णय लेने के लिए कोरम पूरा नहीं हो रहा है. कम से कम 7 मंत्रियों का होना जरूरी है. लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को होना है.

2 फरवरी को हुई थी कैबिनेट की पहली बैठक

बता दें कि झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में 2 फरवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में तीन प्रस्ताव पर मुहर लगी थी. इसमें 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का सत्र, पूर्व निर्धारित 9 फरवरी से 29 फरवरी के बजट सत्र को विलोपित (रद्द) करने का निर्णय और राजीव रंजन को फिर से एडवोकेट जनरल नियुक्त करने के प्रस्ताव शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही