Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस विशेष सत्र : रवींद्रनाथ महतो निर्विरोध चुने गये स्पीकर

Ranchi :   रवींद्रनाथ महतो लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष बने. वे इस पद पर निर्विरोध चुने गये. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पीकर के लिए रवींद्रनाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा. इसका मथुरा महतो ने समर्थन किया. ध्वनि मत से रवींद्रनाथ महतो को स्पीकर चुना गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रवींद्र नाथ महतो को आसन तक लेकर आये और उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया. नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो दूसरी बार स्पीकर बनते ही एक नया इतिहास रच दिया है. वे पहले ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार स्पीकर का दायित्व संभाला है.

रवींद्रनाथ महतो ने चौथी बार जीत हासिल की

रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा चुनाव में चौथी बार जीत हासिल की है. स्पीकर बनते ही उन्होंने इस मिथक को तोड़ दिया, जिसमें हमेशा यह देखा जाता रहा है कि कोई भी स्पीकर रहते दोबार विधायक नहीं बनता. सिर्फ सीपी सिंह ने ही स्पीकर रहते दोबारा जीत हासिल की थी. लेकिन रवींद्र नाथ महतो दोबारा स्पीकर बन गये.

रवींद्रनाथ महतो कब-कब चुनाव जीते

  1. • रवींद्रनाथ महतो सबसे पहले नाला सीट से 2005 में जीत हासिल की थी.
  2. • 2009 में रवींद्रनाथ महतो को शिकस्त मिली थी.
  3. • 2014, 2019 और 2024 में रवींद्रनाथ महतो ने लगातार जीत हासिल की.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही