Search

 
 
 

235 भारतीय नागरिकों को इजराइल से सुरक्षित लेकर दिल्ली लौटी दूसरी फ्लाइट

 
Jerusalem : युद्धग्रस्त इजरायल से भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापसी के लिए भारत सरकार का ‘ऑपरेशन अजय’ जारी है. इसी के तहत भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था आज सुबह सुरक्षित दिल्ली लौट आया. इसमें दो शीशु समेत 235 भारतीय नागरिक शामिल हैं. स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर दो मिनट पर 235 नागरिकों को लेकर विमान ने उड़ान भरी थी. जो आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर उतरी. इस दौरान  भारतीय नागरिकों ने `वंदे मातरम्` के नारे लगाये. ‘ऑपरेशन अजय’ आगे भी जारी रहेगी. (पढ़ें, अमेरिकी">https://lagatar.in/us-president-joe-biden-said-hamas-is-worse-than-al-qaeda/">अमेरिकी

राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, अलकायदा से भी बदतर है हमास)

पहले 212 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था  

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि दूतावास ने आज विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ईमेल किया है. अन्य पंजीकृत लोगों को बाद की उड़ानों के लिए संदेश भेजे जायेंगे. बार-इलान विश्वविद्यालय में शोधकर्ता साफेद ने ‘ऑपरेशन अजय’ के लिए भारत सरकार का आभार जताया है. इजराइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से गुरुवार देर शाम 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली विशेष उड़ान रवाना हुई थी. जो शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : इजरायली">https://lagatar.in/israeli-air-force-shoots-down-two-lebanese-drones-70-people-killed-in-airstrike-ground-operation-begins/">इजरायली

वायुसेना ने लेबनान के दो ड्रोन्स मार गिराये, एयरस्ट्राइक में 70 लोगों की मौत, ग्राउंड ऑपरेशन शुरू

इजराइल में रहते हैं 18,000 भारतीय नागरिक

गौरतलब है कि इजराइल में लगभग 18,000 भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं, जिनमें छात्र, आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी भी शामिल हैं. गत शनिवार को हमास लड़ाकों द्वारा जमीन, हवा और समुद्र के रास्ते इजराइल में घुसने के बाद वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को निकालने की जरूरत पड़ी. हमास के हमले में इजराइल में 1,300 से अधिक लोग मारे गये हैं. जबकि इजराइल के जवाबी हवाई हमलों में गाजा में 1,530 से अधिक लोगों की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-no-security-no-internet-arrangement-no-cleanliness/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : न सुरक्षा, न इंटरनेट की व्यवस्था, न होती है साफ-सफाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही