Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंईयां सम्मान योजना में दूसरा फर्जीवाड़ा : बोकारो में एक ही बैंक खाते से 94 बार हुआ आवेदन

बंगाल की सुफनी खातुन के खाते से भरे गए फॉर्म आवेदनों के भौतिक सत्यापन में मामले का हुआ खुलासा Bokaro : बोकारो जिले में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक ही बैंक खाता पर अलग–अलग नाम से कुल 94 आवेदन किए गए हैं. इसका खुलासा बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर आवेदनों के भौतिक सत्यापन में हुआ है. बैंक खाता संख्या 100253493007 से 49 बार चंदनकियारी, 20 बार कसमार, 12 बार बेरमो, 7 बार गोमिया, 2-2 बार चास व नावाडीह तथा चास नगर निगम व चंद्रपुरा प्रखंड से एक-एक आवेदन किया गया है. जांच में यह पता चला कि बैंक खाता इंडसइंड बैंक का है जो पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के सुफनी खातुन के नाम से है. सभी आवेदन झारखंड के पलामू व बिहार के किसनगंज स्थित सीएससी संचालक द्वारा भरे गए हैं. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आवेदनों में दर्ज राशन कार्ड की संख्या भी फर्जी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने की पुष्टि की है. सभी आवेदकों के उप नाम में मुर्मू, हांसदा, मंडल शब्द जोड़ा गया है. ये आवेदन 31 अक्टूबर व 1 नवंबर 2024 को किए गए हैं. ज्ञात हो कि बुधवार को भी सत्यापन के क्रम में एक ही बैंक खाते से 95 बार अलग–अलग नाम से आवेदन करने का मामला प्रकाश में आया था. जिसमें बैंक खाता संख्या 100253387047 के खाता धारक का नाम यूसुफ है. खाता धारक यूसुफ भी पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है.

डीसी ने खाता धारक पर केस दर्ज करने का दिया निर्देश

इंडसइंड बैंक के खाता संख्या 100253493007 से मंईयां सम्मान योजना के जो 94 आवेदन हुए हैं, वह सुफनी खातुन के नाम से है. डीसी ने बैंक खाता धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. स्वीकृति के क्रम में कई आवेदनों को बीडीओ व सीओ स्तर से स्वीकृत भी कर दिया गया है. लेकिन, उपायुक्त के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा द्वारा एक से ज्यादा बार इंट्री एक ही खाता से होने पर राशि के हस्तांतरित करने पर रोक लगा दी गई है.

बोकारो जिले में मिले कुल 11,200 डुप्लीकेट आवेदन

मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में बोकारो जिले में कुल 11,200 डुप्लीकेट आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन आवेदनों का आंगनबाड़ी कर्मियों से दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है. इसके बाद संबंधित व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-in-charge-ghulam-ahmed-mirs-jharkhand-tour-will-start-from-february-1/">कांग्रेस

प्रभारी गुलाम अहमद मीर का झारखंड दौरा एक फरवरी से होगा शुरू
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही