Search

 
 
 

कांग्रेस की न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण, राहुल आज औरंगाबाद में करेंगे जनसभा

 
Patna :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण आज गुरुवार से शुरू होगा. राहुल अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत औरंगाबाद में एक जनसभा के साथ करेंगे. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रैली को संबोधित कर सकते हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य प्रेम चंद्र मिश्रा के मुताबिक, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे विमान से गया पहुंचेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद आयेंगे. यहां से राहुल सड़क मार्ग से गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे.

दूसरे दिन कैमूर में राहुल की रैली और जनसभा

प्रेम चंद्र मिश्रा के मुताबिक, रैली के बाद राहुल टेकारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बातचीत कर सकते हैं. टेकारी विधानसभा क्षेत्र गया जिले में आता है, लेकिन औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. इसके बाद राहुल सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे. फिर अगले दिन यानी शुक्रवार को वह कैमूर जिले में यात्रा निकालेंगे. यहां दुर्गावती प्रखंड के धनेक्षा हाई स्कूल के प्रांगण में नुक्कड़ सभाएं होंगी. इस जनसभा में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व वामपंथी दलों के नेता भी शामिल होंगे. इसके बाद राहुल की न्याय यात्रा वहां से उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जायेंगी.

बीजेपी सरकार अन्नदाता का नहीं, चंदा दाताओं का सम्मान करती 

बिहार के रोहतास से कांग्रेस के महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि किसान संगठनों ने जो भारत बंद का ऐलान किया है. हम उसका समर्थन कर रहे हैं. कल सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी किसानों के साथ मुलाकात करेंगे. 3 मंत्रियों की नियुक्ति दिखावा है. किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. सड़कों में कीलें लगा दी गयी हैं. जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किसानों के खिलाफ किया जा रहा है ये निंदनीय है. किसान देश और समाज की रीढ़ की हड्डी हैं, वे अन्नदाता हैं. ये सरकार चंदा दाताओं का सम्मान करती है, अन्नदाता का नहीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही