Search

 
 
 

विकास आर्यन की फिल्म गुलेल को द्वितीय पुरस्कार

 
  • सरला बिरसा विश्वविद्यालय में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
Ranchi : चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल में विकास आर्यन द्वारा निर्मित फिल्म गुलेल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही विकास आर्यन को सर्वेश्रेष्ठ छायाकार का अवार्ड भी मिला. फिल्म के बाल कलाकार जिया और प्रखर को सर्वेश्रेष्ठ कलाकार (ज्यूरी) का खिताब मिला. यह सम्मान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के हाथों मिला. तीन दिवसीय इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सरला बिरसा विश्वविद्यालय, रांची में हुआ, जिसमें करीब 30 शॉर्ट फिल्म और 20 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई.

फिल्म खुले शौच की समस्या पर

विकास आर्यन द्वारा निर्मित गुलेल फिल्म खुले में शौच की समस्या और उसके समाधान को उजागर करती है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे छोटे बच्चे अपने पिता को शौचालय के प्रयोग के लिए मजबूर कर देते हैं. दिलचस्प बात है कि इस फिल्म में माता-पिता के किरदार में विकास के अपने माता-पिता राम प्रसाद साहा और आशा देवी ने अभिनय किया है. बच्चों की भूमिका में नजर आए जिया, प्रखर, अर्णव, परी और पीहू सभी उनके चचेरे भाई-बहन हैं. यह फिल्म 14 दिनों में बनकर तैयार हुई थी. विकास पेशेवर फिल्मकार हैं और वह राज्य सरकार के लिए भी कई ड़क्यूमेंट्री बना चुके हैं. उनकी अन्य फिल्में शैडोड, नॉट अलोन, 5 ओ क्लॉक, सारंडा, लॉकडाउन आदि यूट्यूब पर देखी जा सकती है. विकास ने हाल ही में चर्चित निर्देशक अविनाश दास के साथ छत्तीसगढ़ में एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है. इसे भी पढ़ें – जिम्बाब्बे">https://lagatar.in/zimbabwe-created-history-in-world-cup-qualifiers-recorded-second-biggest-win-in-odi-history/">जिम्बाब्बे

ने वर्ल्ड कप क्वालिफायर में रचा इतिहास, दर्ज की वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही