Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 7 सितंबर से दूसरे राउंड की काउंसिलिंग

Dhanbad : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2022-23-2024 में विभिन्न व्यवसायों में ऑनलाइन नामांकन के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग 7 सितंबर से 13 सितंबर के बीच होगी. सेकंड राउंड की काउंसलिंग शुरू होने के पूर्व विद्यार्थियों को आवेदन में त्रुटि को सुधारने का मौका दिया गया है. ऐसे आवेदक आईटीआई वेब पोर्टल "आईटीआई डॉट झारखंड डॉट गॉव डॉट इन" पर जाकर अपना आवेदन सुधार सकते हैं. विद्यार्थी आवेदन में यह सुधार 28 अगस्त से 30 अगस्त की दोपहर 3 बजे तक कर सकते हैं. यह जानकारी आईटीआई के प्लसमेंट सेल के इंचार्ज राकेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 30 अगस्त 2022 की दोपहर तीन बजे के बाद त्रुटि सुधार का अवसर नहीं मिलेगा. बता दें कि आईटीआई में पहले राउंड की काउंसलिंग 20 अगस्त से शुरू हुई है. जो 28 अगस्त तक चलेगी. 28 अगस्त को रविवार के दिन भी संस्थान खुला रहेगा और पूर्ववत नामांकन लिया जाएगा. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/dhanbad-leaders-trying-to-big-a-simple-dispute/">एक

साधारण विवाद को ‘बड़ा’ करने की फिराक में नेता [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही