India vs West Indies 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये पहले मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में पारी और 141 रनों से जीत लिया. पहले टेस्ट में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज ने टीम में एक बदलाव किया है. वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट के लिए केविन सिंक्लेयर को टीम में शामिल किया है. उन्हें पहली बार वेस्टइंडीज के टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है. वेस्टइंडीज पहली टेस्ट में मिली करारी हार के बाद वापसी करना चाहता है, इसी वजह से टीम में स्पिन ऑलराउंडर सिंक्लेयर को रेमन रीफर की जगह मौका दिया है. रेमन पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. पहले मैच में उन्होंने 2 और 11 रनों की पारियां खेली थीं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fcil-management-softened-after-siege-of-administrative-building-in-sindri/">धनबाद
: सिंदरी में प्रशासनिक भवन के घेराव के बाद नरम पड़ा एफसीआईल प्रबंधन
: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने जीटी रोड किया जाम
: सिंदरी में प्रशासनिक भवन के घेराव के बाद नरम पड़ा एफसीआईल प्रबंधन
केविन सिंक्लेयर ने घरेलू क्रिकेट में दिखाया है दम
केविन सिंक्लेयर ने वेस्टइंडीज के लिए घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक 18 मैचों में 23.98 की औसत से 54 विकेट लिए हैं. सिंक्लेयर बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 29.07 की औसत से 756 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम छह अर्धशतक शामिल हैं. इस 23 साल के खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए 7 वनडे मैचों में 11 विकेट और 6 टी20 मुकाबलों में 4 विकेट चटकाए हैं.भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा 100वां टेस्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 20 से 24 जुलाई तक पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा और यह वेस्टइंडीज और भारत के बीच 100वां टेस्ट होगा. दोनों टीमें पहली बार 1948 में दिल्ली में एक टेस्ट मैच में भिड़ी थीं. इसे भी पढ़ें :बरही">https://lagatar.in/barhi-youth-accused-of-theft-died-in-police-custody-local-people-jammed-gt-road/">बरही: पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी युवक की मौत, स्थानीय लोगों ने जीटी रोड किया जाम
Leave a Comment