alt="सचिवालय घेराव कार्यक्रम : राज्यभर के भाजपा सांसद व विधायक जुटे, कार्यकर्ताओं के हुजूम संग घेरेंगे सचिवालय" width="600" height="400" /> भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का हुजूम कुछ ही देर में सचिवालय घेराव के लिए निकलेगा. वहीं प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. प्रभात तारा मैदान से लेकर सचिवालय तक के रास्तों में कई जगहों पर बैरिकेटिंग की गयी है. साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है. वहीं राजधानी के कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गयी है. जो सुबह 8 बजे से ही लागू है और रात 11.30 बजे तक रहेगा. धारा 144 राजधानी स्थित धुर्वा गोलचक्कर से प्रोजेक्ट भवन,चांदनी चौक से हटिया को जोड़ने वाली सड़क तक लागू है. वहीं इस सड़क के 200 मीटर तक के दायरे में भी धारा 144 लागू है. साथ ही जगह-जगह पर बैरिकेटिंग्स हैं और भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं. यहां बता दें कि एक दिन पहले प्रदेश मुख्यालय में दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉफ्रेंस किया था. दीपक प्रकाश ने कहा था कि 11 अप्रैल को सचिवालय का घेराव कर पार्टी हेमंत सरकार की चेहरे की नकाब को उखाड़ फेंकेगी. कहा था कि खूंटी और धनबाद में पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को धमका रही है. बस एजेंटों को भी थाने में बुलाकर धमकी दिया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि हम अपना आंदोलन पूरी तरह हिंसात्मक रखेंगे. लेकिन डरी-सहमी सरकार हिंसा का सहारा ले सकती है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-judge-aparesh-singh-appointed-chief-justice-of-tripura-high-court/">झारखंड
HC के जज अपरेश सिंह त्रिपुरा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त, किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर दी जानकारी [wpse_comments_template]

Leave a Comment