Search

 
 
 

सचिवालय सेवा संघ ने की नारेबाजी, कहा- कार्मिक सचिव प्रोजेक्ट बिल्डिंग को आउटसोर्सिंग के जरिए चलाना चाहते हैं

 

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्णय को लागू करने को लेकर सचिवालय सेवक संघ ने किया प्रदर्शन

Ranchi : सचिवालय सेवा संघ के द्वारा प्रोजेक्ट बिल्डिंग परिसर में नारेबाजी की गई. संघ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संयुक्त सचिव के 24 पद और डिप्टी सेक्रेटरी के 41 पद सृजन पर जो अपनी सहमति प्रदान की थी, उसे वर्तमान में खत्म किया जा रहा है और इसके लिए कार्मिक सचिव पूरी तरह से जिम्मेवार है. संघ का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि कार्मिक सचिव किसी के दबाव में काम कर रहे हैं और उनकी मनसा सचिवालय को आउटसोर्सिंग की ओर धकेलना की है, इसलिए वह लोग इसकी मनसा पूरी होने नहीं देंगे. संघ के लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम एक चेतावनी है, अगर सरकार का यही रवैया रहा तो आंदोलन तेज होगा और हम लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. इधर निजी सहायक संयुक्त सेवा संघ के कर्मचारियों ने भी प्रमोशन की मांग को लेकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : ट्रांसफर">https://lagatar.in/ci-of-ranchi-land-acquisition-office-is-stuck-on-the-post-even-after-transfer/">ट्रांसफर

के बाद भी पद पर जमे हैं रांची भू-अर्जन कार्यालय के सीआई, जिम्मेदार कौन ?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही