Ranchi : झारखंड में सचिवालय के कुल उच्च पदों में झारखंड सचिवालय सेवा (JSS) की हिस्सेदारी कम है. इसके मुकाबले बिहार सचिवालय के उच्च पदों में बिहार सचिवालय सेवा (BSS) की हिस्सेदारी है. एकीकृत बिहार के विभाजन के बाद बिहार सचिवालय सेवा संवर्ग का Cadre Review किया जा चुका है. लेकिन झारखंड में Cadre Review की प्रक्रिया शुरु होते ही विवादों में इलझ गयी है. इसके लिए गठित कमेटी ने दूसरे राज्यों के अध्ययन के नाम पर मामले को उलझा दिया है.
जानकारी के मुताबिक एकीकृत बिहार के विभाजन के बाद झारखंड और बिहार के बीच अन्य सेवा संवर्गों की तरह बिहार सचिवालय सेवा के पदाधिकारियों का भी बंटवारा हुआ. राज्य विभाजन के बाद बिहार से झारखंड आये सचिवालय सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों के सेवा संवर्ग का गठन वर्ष 2010 में किया गया. सचिवालय सेवा संघ और झारखंड सरकार के बीच हुए समझौते के अनुसार झारखंड सचिवालय सेवा संवर्ग (JSS) का गठन केंद्रीय सचिवालय सेवा संवर्ग (CSS) के अनुरूप करने का फैसला किया गया. इस फैसले के आलोक में बिहार के विभाजन के बाद झारखंड को मिले JSS के पदों में CSS के अनुरूप बदलाव किया गया.
सचिवालय के उच्च पदों में सचिवालय सेवा संवर्ग की हिस्सेदारी
| पद नाम |
JSS की हिस्सेदारी |
BSS की हिस्सेदारी |
| अवर सचिव |
81.69% |
100% |
| उप-सचिव |
32.34% |
54.55% |
| संयुक्त सचिव |
21.50% |
60.98% |
इस दौरान झारखंड सचिवालय में वैसे पदों को समाप्त कर दिया गया जो पद केंद्रीय सचिवालय में इस संवर्ग के लिए नहीं थी. साथ ही झारखंड में सचिवालय सेवा के लिए उन पदों को सृजित किया गया जो केंद्रीय सचिवालय में इस संवर्ग के लिए सृजित थे. JSS के लिए पदों की संरचना CSS के अनुरूप बनाने के दौरान सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के 1782 पदों को घटा कर 1313 कर दिया गया. इस तरह राज्य विभाजन में मिले ASO के पदों में 469 पदों की कटौती की गयी.
झारखंड के उच्च पदों में JSS की हिस्सेदारी
| पद नाम |
कुल पद |
JSS का पद |
हिस्सेदारी |
| अवर सचिव |
426 |
348 |
81.69% |
| उस-सचिव |
167 |
54 |
32.34% |
| संयुक्त सचिव |
107 |
23 |
21.50% |
इसी तरह रजिस्ट्रार के 124 पदों को सचिवालय सेवा संवर्ग के लिए समाप्त कर दिया गया. दूसरी तरफ प्रशाखा पदाधिकारी(SO) के 372 पदों को बढ़ा कर 657 किया गया. इसके अलावा अवर सचिव के 59 पदों को बढ़ा कर 328 और संयुक्त सचिव का 10 पद सृजित किया गया. JSS के लिए पदों की संरचना CSS के अनुरूप करने के दौरान JSS के कुल पदों में आठ पदों की कमी हुई.
बिहार के उच्च पदों में BSS की हिस्सेदारी
| पदनाम |
कुल पद |
BSS का पद |
हिस्सेदारी |
| अवर सचिव |
501 |
501 |
100% |
| उप-सचिव |
352 |
192 |
54.55% |
| संयुक्त सचिव |
164 |
100 |
60.98% |
राज्य गठन के बाद JSS के लिए पदों की संरचना CSS के अनुरूप करने के बाद झारखंड में Cadre Review नहीं हुआ. इससे झारखंड सचिवालय के कुल उच्च पदों में सचिवालय सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों की हिस्सेदारी नहीं बढ़ी. दूसरी तरफ राज्य विभाजन के बाद बिहार में सचिवालय सेवा संवर्ग के Cadre Review किया गया. इस दौरान उच्च पदों में सचिवालय सेवा संवर्ग की भागीदारी बढ़ गयी. लेकिन झारखंड में Cadre Review नहीं होने की वजह से सचिवालय सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों की भागीदारी सचिवालय के उच्च पदों में नहीं बढ़ी.
Leave a Comment