Search

 
 
 

राज्य के 2800 माध्यमिक व 21,179 प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को तबादले का अवसर, सचिव ने दी सहमति

Ranchi : झारखंड के 2800 माध्यमिक व 21,179 प्राथमिक शिक्षकों को तबादले का अवसर मिलेगा. शहर के स्कूल में पदस्थापित शिक्षक को ग्रामीण इलाकों में पोस्ट किया जायेगा और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से पदस्थापित शिक्षक शहर के स्कूल में पदस्थापित किये जा सकते हैं. विभाग ने इससे संबंधित नियामवली तैयार कर ली है. जिस पर विभागीय सचिव ने सहमति दे दी है.
 
  • -पांच साल से शहर या गांव के स्कूल में पदस्थापित शिक्षक बदले जाएंगे.
  • -⁠स्कूलों को पांच जोन में बांट कर तबादला करने की तैयारी.
  • -पांच साल से शहरी माध्यमिक स्कूलों में जमे टीचर अब भेजे जायेंगे गांव.

Ranchi : झारखंड के 2800 माध्यमिक व 21,179 प्राथमिक शिक्षकों को तबादले का अवसर मिलेगा. शहर के स्कूल में पदस्थापित शिक्षक को ग्रामीण इलाकों में पोस्ट किया जायेगा और ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से पदस्थापित शिक्षक शहर के स्कूल में पदस्थापित किये जा सकते हैं. विभाग ने इससे संबंधित नियामवली तैयार कर ली है. जिस पर विभागीय सचिव ने सहमति दे दी है.

 

जानकारी के मुताबिक नई नियामवली में ऐसी व्यवस्था है कि जुगाड़ टेक्नोलॉजी से काम नहीं चलेगा. शिक्षा विभाग जल्द नये स्थानांतरण नीति के तहत तबादला प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. एक ही पोर्टल से माध्यमिक और प्रथामिक विद्यालाय के शिक्षको का तबदला होगा. 

 

"माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने लगातार न्यूज को बताया की पोर्टल को जल्द ही लांच कर दिया जायेगा. जिसके माध्यम से शिक्षक तबादले के लिए आवेदन कर सकते है. विभाग के स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है. एक ही पोर्टल से माध्यमिक और प्राथमिकी स्कूलों के सभी शिक्षकों का तबादला होगा. इसी माह (सितंबर) ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा, जहां शिक्षक आवेदन कर सकेंगे. "

 

21,179 प्राथमिक विद्यालय

झारखंड में 21,179 प्राथमिक विद्यालय हैं. इन विद्यालयों में करीब 64 हजार सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं. इसमें करीब 48 हजार सरकारी शिक्षक है. बाकी पारा टीचर और सहायक शिक्षक हैं.

 

गांव से शहर और शहर से गांव में तबादला

नई व्यवस्था के तहत लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे शिक्षकों को अब शहरी स्कूलों में कार्य करने का अवसर मिलेगा. वहीं नगर निगम और नगर निकाय क्षेत्रों में वर्षों से जमे शिक्षकों को ग्रामीण स्कूलों में भेजा जाएगा.

 

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के करीब 2800 माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक इस प्रक्रिया से प्रभावित होंगे. इससे पहले नवंबर 2025 में भी ट्रांसफर के लिए पोर्टल खोला गया था, जिसमें करीब 2000 शिक्षकों ने आवेदन किया था. हालांकि, तब स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. 

 

माध्यमिक स्कूलों को पांच जोन में बांटा गया

पहला जोन  नगर निगम और नगर निकाय क्षेत्र.
दूसरा जोन  जिला मुख्यालय एवं उससे 5 किमी तक के स्कूल.
तीसरा जोन   राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग के आसपास स्थित स्कूल.
चौथा जोन  प्रखंड मुख्यालय से 5 किमी दूर स्थित स्कूल.
पांचवां जोन  अन्य सभी दूरस्थ स्कूल

 

पहले के आवेदन की समीक्षा

विभाग ने नवंबर 2025 में मिले आवेदनों की समीक्षा की थी. जांच में यह सामने आया कि कई शिक्षक, जो पांच साल से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं, उन्होंने फिर से शहरी क्षेत्रों के लिए ही आवेदन किया था. इसे देखते हुए विभाग ने सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है. विभाग के अनुसार, पहले और दूसरे जोन में पांच वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को अनिवार्य रूप से चौथे और पांचवें जोन में स्थानांतरित किया जाएगा. 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही