Search

रांची रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा पलटने से हिमोफीलिया ट्रीटमेंट सोसाइटी के सचिव घायल, रिम्स में भर्ती

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ई-रिक्शा पलट जाने से हिमोफीलिया ट्रीटमेंट सोसाइटी रांची चैप्टर के सचिव संतोष कुमार जायसवाल घायल हो गए. संतोष अपनी पत्नी मुक्ता जायसवाल और आयुष्मान अग्रवाल के साथ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता जाने के लिए रांची रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से ई-रिक्शा से प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा रहे थे. प्लेटफार्म का रास्ता खराब होने के कारण रिक्शा पलटकर संतोष जायसवाल के ऊपर गिर गया. इस घटना में उनके पैर के तीन हिस्से, हाथ के तीन हिस्से के साथ सिर पर गंभीर चोट आयी है. उन्हें रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां मेडिसिन विभाग के डॉ संजय कुमार और आर्थोपेडिक विभाग के डॉ गोविंद गुप्ता इलाज कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-two-criminals-arrested-with-weapons-while-planning-crime/">रांची

: अपराध की योजना बनाते दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//