Search

 
 
 

सचिव प्रशांत कुमार का लातेहार में किया गया स्‍वागत

Latehar News : उन्‍होंने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. इसके माध्यम से गांवों के बच्चों और ग्रामीण परिवारों को बेहतर शिक्षा व संस्कार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
 
सचिव प्रशांत कुमार

Latehar News : एकल अभियान के दक्षिण झारखंड संभाग में सचिव प्रशांत कुमार सिंह का लातेहार अंचल में आगमन पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया. इस मौक पर पुष्‍प वर्षा व आरती कर उनका स्‍वागत किया गया. संभाग सचिव सिंह ने एकल अभियान के उदेश्‍यों की चर्चा की और एकल अभियान के संदेश को गांव गांव तक पहुंचाने की अपील की.

 

 

उन्‍होंने कहा कि एकल अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है. इसके माध्यम से गांवों के बच्चों और ग्रामीण परिवारों को बेहतर शिक्षा व संस्कार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि एकल अभियान के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है.  समाज के सभी लोगों की सहभागिता से ही अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाया जा सकता है.  सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उनमें संस्कार व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया.

 

मौके पर अंचल अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद अंचल उपाध्यक्ष मनमोहन राम, अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रभारी नरेश पांडेय, अंचल पूर्व अभियान प्रमुख अवध किशोर यादव, रविंद्र यादव, राहुल कुमार, बहादुर, विद्या देवी, सोनम कुमारी आदि मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही