Search

 
 
 

सचिव शैलेश कुमार सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

 
Ranchi : ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. ग्रामीण विकास विभाग के सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में मनरेगा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गयी. उन्होंने झारखंड राज्य की तारीफ करते हुए कहा कि यहां बेहतर काम हो रहा है.

सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा

सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने को कहा. बता दें कि ग्रामीण विकास विभाग, भारत सरकार (नयी दिल्ली) के सचिव शैलेश कुमार सिंह का रामगढ़ जिला का एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम भी है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीण विकास विभाग से संबद्ध विभिन्न योजनाओं यथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), एनआरएलएम, आदि योजनाओं का निरीक्षण किया जाना है.

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की सराहना की

शैलेश कुमार सिंह ने झारखंड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी द्वारा क्रियान्वित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की सराहना की. उन्होंने सखी मंडलों के क्षमतावर्धन पर ध्यान देते हुए ग्राम संगठनों के गठन कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया. उन्होने कहा कि सखी मंडल की दीदियों को सशक्त आजीविका व उद्यमिता से जोड़ा जाना चाहिए. उनसे बात कर स्थानीय संसाधनों के आधार पर दीदियों के लिए आजीविका का चुनाव किया जाये. केंद्रीय सचिव ने बीसी सखियों को हो रही अच्छी आमदनी को देखते हुए डीजी पे सखियों को भी बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी के रूप में बैंक से जोड़ने का निदेश दिया.

राजेश्वरी बी ने  मनरेगा मजदूरी मद - सामग्री मद में फंड दिये जाने का आग्रह किया 

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने बैठक में मनरेगा की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की. जानकारी दी कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में 900 लाख अनुमोदित मानव दिवस के विरुद्ध अब तक 913 लाख मानव दिवस सृजन किया जा चुका है. साथ ही इस वित्तीय वर्ष में 1100 लाख से अधिक मानव दिवस सृजन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है. आग्रह किया कि मनरेगा के तहत निर्धारित कार्य दिवस की सीमा को बढ़ाया जाये, ताकि झारखंड के मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके. कहा कि मनरेगा मजदूरी मद में बकाया राशि एवं सामग्री मद का पैसा दिया जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही