Search

 
 
 

सीएम आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के पास लागू धारा 144 अगले आदेश तक बढ़ा

 
Ranchi : सीएम आवास में सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ जारी है. इसको लेकर सीएम आवास के 100 मीटर की परिधि में, राजभवन की 100 मीटर की परिधि में और ईडी के डोरंडा स्थित ऑफिस के 100 मीटर की परिधि में लागू धारा 144 को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है. सदर एसडीओ ने यह आदेश जारी किया है. बता दें कि विधि-व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर यह कदम उठाया गया है. सीएम से पूछताछ को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. कार्यकर्ता पूरे राज्यभर से रांची पहुंचे हैं और पिछले कई दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार और भाजपा के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां सीएम हेमंत सोरेन को परेशान कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/5-41.jpg"

alt="" width="841" height="1271" /> इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/security-personnel-deployed-outside-cm-residence-and-raj-bhavan-stir-intense-in-raj-bhavan/">सीएम

आवास और राजभवन के बाहर तैनात हुये सुरक्षाकर्मी, राजभवन में हलचल तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही