Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UPSC की कंबाइंड रिक्रूटमेंट परीक्षा को लेकर गोस्सनर कॉलेज में धारा 144 लागू

Advertisement
Advertisement
Ranchi : UPSC द्वारा आयोजित कंबाइंड रिक्रूटमेंट परीक्षा 27 और 28 अगस्त को गोस्सनर कॉलेज में होना है. विधि व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है. सदर एसडीओ दीपक कुमार दुबे द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कदाचार मुक्त परीक्षा का आयोजन कराने और विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीसी और एसएसपी द्वारा पुलिस बल और पुलिस अधिकारी के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है. विधि व्यवस्था भंग न हो इसको लेकर परीक्षा केंद्र के आसपास पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना, किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग करना, अस्त्र शस्त्र लेकर चलना और किसी प्रकार की बैठक या आम सभा के आयोजन रोक लगायी गयी है. इसे भी पढ़ें- मुरादाबाद">https://lagatar.in/massive-fire-broke-out-in-scrap-warehouse-in-moradabad-5-including-three-children-died/">मुरादाबाद

में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 5 की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही