Search

 
 
 

रांची में स्थिति सामान्य, हिंदपीढ़ी समेत सभी 6 थाना क्षेत्रों से हटी धारा 144

 
कोतवाली थाना, डेलीमार्केट थाना, लोअर बाजार थाना, हिंदपीढ़ी थाना, चुटिया थाना और डोरंडा थाना क्षेत्र में अब कोई पाबंदी नहीं
Ranchi  : रांची स्थिति सुधरने के बाद हिंदपीढ़ी समेत सभी छह थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा लिया गया है. सदर एसडीओ के द्वारा सोमवार को यह आदेश जारी किया गया है. मालूम हो कि मेन रोड में गत 10 जून की हिंसा के बाद स्थिति बिगड़ गयी है. घटना को लेकर एहतियात के तौर पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से कोतवाली थाना, डेलीमार्केट थाना, लोअर बाजार थाना, हिंदपीढ़ी थाना, चुटिया थाना और डोरंडा थाना क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी. इन थाना क्षेत्रों से अब निषेधाज्ञा हटा लिया गया है.

10 जून की घटना के बाद लगाया गया था निषेधाज्ञा

बता दें कि नुपूर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश भर में प्रदर्शन हुआ था. इसी क्रम में मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद जुटी भीड़ अचानक हिंसक हो गई थी. जगह-जगह तोड़फोड़ की गयी थी. पुलिस पर पथराव हुआ था. बचाव में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद शहर में तनाव फैल गया था. दुकानें बंद हो गई थीं. प्रशासन की ओर से शांति कायम करने के लिए 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गयी थी. बाद में छह थाना क्षेत्रों को छोड़ कर अन्य थाना क्षेत्रों से निषेधाज्ञा हटा लिया गया था. स्थित सामान्य होते देख सोमवार को इन छह थाना क्षेत्रों से भी पाबंदी हटा ली गयी. इसे भी पढ़ें – भारत">https://lagatar.in/partial-effect-of-bharat-bandh-in-ranchi-6-trains-cancelled-buses-running-less/">भारत

बंद का रांची में आंशिक असर, 6 ट्रेनें रद्द, कम चली बसें  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही